फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Canada Relations Canada will cooperate with India in critical minerals and AI improving trade relations

Indo-Canada: क्रिटिकल मिनरल्स और एआई में कनाडा करेगा भारत को सहयोग, व्यापारिक संबंध सुधारने पर जोर

Mon, 13 Oct 2025 06:46 PM IST
शुभम कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 13 Oct 2025 06:46 PM IST
सार

जस्टिन ट्रूडो युग की तल्खियों को पीछे छोड़ते हुए भारत-कनाडा संबंधों में सुधार की नई शुरुआत हुई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा के साथ एआई, क्रिटिकल मिनरल्स और व्यापार में सहयोग की पुष्टि की। पीएम मोदी से कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद की मुलाकात को भी संबंधों में नया मोड़ माना जा रहा है।

विज्ञापन
India Canada Relations Canada will cooperate with India in critical minerals and AI improving trade relations
भारत कनाडा झंडा - फोटो : istock

विस्तार

जस्टिन ट्रूडो युग को पीछे छोड़ते हुए भारत और कनाडा ने संबंध सुधारने की दिशा में मजबूती से कदम उठाना शुरू कर दिया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संकेत दिया है कि कनाडा भारत को एआई, महत्त्वपूर्ण वस्तुओं के व्यापार के साथ-साथ क्रिटिकल मिनरल्स के मामले में भी सहयोग करेगा। चीन के भारत से सुधरते संबंधों के बाद भी क्रिटिकल मिनरल्स को लेकर चीन के रुख ने विश्व समुदाय में चिंता पैदा की है। माना जा रहा है कि क्रिटिकल मिनरल्स के मामले में भारत कनाडा को एक विकल्प के तौर पर रखकर आगे बढ़ रहा है। 

विज्ञापन


भारत यात्रा पर आई कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं में आपसी संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत कनाडा को एक सहयोगी देश के तौर पर देख रहा है और उसके साथ महत्त्वपूर्ण सेक्टरों में आपसी निवेश और विश्वास को बढ़ाने पर काम कर रहा है। 
विज्ञापन


पद संभालने के बाद पहली बार भारत आई अनीता आनंद
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंंद ने कुछ ही दिनों पहले अपना पदभार संभाला है। पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। लेकिन अनीता आनंद की यह भारत यात्रा इस अर्थ में बेहद महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है कि इसके ठीक पहले भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल ने कनाडा के एनएसए से मुलाकात की थी। इसके बाद दोनों देशों के व्यापार और वाणिज्य मंत्रियों की भी मुलाकात हुई है। कई स्तर की मुलाकातों के बाद अब अनीता आनंद के भारत दौरे को दोनों देशों के बीच अहम समझौतों की दिशा में आगे बढ़ने से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एस जयशंकर ने संबंधों पर साफ किया रुख 
एस जयशंकर ने सोमवार सुबह अनीता आनंद के भारत यात्रा के संदर्भ में कहा कि पीएम मोदी की कनाडाई पीएम से मुलाकात के बाद से ही यह साफ हो गया है कि भारत एक सकारात्मक माहौल में आगे बढ़ना चाहता है और वह कनाडा को एक सकारात्मक सहयोगी के तौर पर देख रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देश जी20 के साथ-साथ दुनिया के कई प्रभावशाली मंचों पर साथ-साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में दोनों देशों का आपस में बेहतर समन्वय दुनिया को शांति और स्थिरता की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed