फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai man reach Guwahati on time to marry thanks to the help from railways

Railways: दूल्हे को मंडप तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने रोक दी ट्रेन, बारातियों ने सोशल मीडिया पर लगाई थी गुहार

Sun, 17 Nov 2024 10:09 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 17 Nov 2024 10:09 PM IST
सार

Indian Railways: भारतीय रेल के अधिकारियों ने बरातियों के लिए एक कनेक्टिंग ट्रेन को हावड़ा स्टेशन पर कुछ मिनट इसलिए रोके रखा ताकि सभी समय पर गुवाहाटी में आयोजित विवाह कार्यक्रम में पहुंच सकें।

विज्ञापन
Mumbai man reach Guwahati on time to marry thanks to the help from railways
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे ने मुंबई से आ रहे बरातियों के लिए एक कनेक्टिंग ट्रेन को हावड़ा स्टेशन पर कुछ मिनट इसलिए रोके रखा ताकि सभी समय पर गुवाहाटी में आयोजित विवाह कार्यक्रम में पहुंच सकें। रेलवे का यह मामला शुक्रवार का है, जब मुंबई से आ रहे 34 बरातियों (दूल्हे के साथ आए रिश्तेदार) में से एक चंद्रशेखर वाघ ने रेलवे अधिकारियों से सोशल मीडिया पोस्ट पर मदद की गुहार लगाई थी। 
विज्ञापन


चंद्रशेखर वाघ ने सोशल मीडिया पोस्ट किया, कि वे लोग मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस से सफर कर रहे हैं, जिसके हावड़ा पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर एक बजकर पांच मिनट है लेकिन ट्रेन देरी से चल रही है। उन्हें डर है कि हावड़ा से शाम चार बजे असम के लिए रवाना होने वाली सरायघाट एक्सप्रेस छूट जाएगी। 
विज्ञापन


पूर्व रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वाघ की पोस्ट के बाद, हावड़ा के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को भारतीय रेलवे के उच्च अधिकारियों से जरूरी कदम उठाने का एक जरूरी संदेश मिला। रेलवे अधिकारियों ने सरायघाट एक्सप्रेस को तब तक रोके रखा, जब तक गीतांजलि एक्सप्रेस हावड़ा नहीं पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर न हो जाए ई-वाहन से बरातियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया
उन्होंने बताया कि गीतांजलि एक्सप्रेस शाम चार बजकर आठ मिनट पर हावड़ा पहुंची। इसके बाद अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म पर ई वाहन से बरातियों को प्लेटफॉर्म नंबर-24 से प्लेटफॉर्म नंबर-नौ पर पहुंचाया, जहां सरायघाट एक्सप्रेस खड़ी थी। बरातियों के ट्रेन में सवार होने के बाद सरायघाट एक्सप्रेस को गुवाहाटी के लिए रवाना किया गया।
 
बरातियों ने रेलवे का किया धन्यवाद
पूर्व रेलवे के अधिकारी ने कहा, हमें दोनों ट्रेन के सभी यात्रियों की मदद और समर्थन मिला तथा रेल मंत्री, मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक, डीआरएम और रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाया कि दूल्हा अपनी शादी में पहुंच सके। उन्होंने कहा, इस तरह की सेवाएं प्रदान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।


पूर्व रेलवे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, भारतीय रेलवे ने सरायघाट एक्सप्रेस को कुछ मिनटों के लिए हावड़ा रेलवे स्टेशन पर रोके रखा ताकि गीतांजलि एक्सप्रेस से आ रहा दूल्हा और बाराती ट्रेन में सवार हो सके जिन्हें गुवाहाटी जाना था। बारातियों ने इस मदद के लिए रेलवे को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed