फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Man held for sexually assaulting 12 women used matrimonial sites to lure them

जालसाज: 12 महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने वाला गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर बनाता था शिकार

Tue, 08 Jun 2021 11:50 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार संभव Updated Tue, 08 Jun 2021 11:50 AM IST
सार

नवी मुंबई पुलिस ने 32 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर को गिरफ्तार किया। उस पर 12 महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।  

विज्ञापन
Mumbai Man held for sexually assaulting 12 women used matrimonial sites to lure them
मुंबई पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नवी मुंबई पुलिस ने 32 साल के एक मैकेनिकल इंजीनियर को 12 महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान महेश उर्फ करण गुप्ता के रूप में हुई, जिसे सोमवार (7 जून) को मुंबई के मलाड इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस करीब चार महीने से आरोपी की तलाश कर रही थी। 

विज्ञापन


महिलाओं को जाल में ऐसे फंसाता था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मेट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर कई फर्जी प्रोफाइल बना रखी थीं, जिससे वह उच्च शिक्षा प्राप्त महिलाओं को झांसे में लेता था। इन वेबसाइट्स के माध्यम से वह महिलाओं के संपर्क में आने के बाद उनसे फोन पर बातचीत करता था और पब, रेस्तरां या मॉल में मुलाकात करता था। 
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान करता था यौन शोषण
डीसीपी सुरेश मेंगड़े के मुताबिक, इन मुलाकात के दौरान आरोपी युवक महिलाओं का यौन शोषण करता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हर वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी हर बार अलग फोन नंबर इस्तेमाल करता था। वह हर बार अपनी सिम बदल देता था। यहां तक कि ओला व उबर बुक करते वक्त भी वह अलग-अलग सिम कार्ड इस्तेमाल करता था। इनमें कोई भी फोन नंबर उसके नाम पर नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, कुछ समय पहले आरोपी हैकिंग का काम करता था। उसे कंप्यूटर की भी अच्छी जानकारी है, जिसका वह गलत जगह इस्तेमाल करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


4 दिन की रिमांड पर भेजा गया आरोपी
जांच में सामने आया कि आरोपी ने एक प्रतिष्ठित संस्थान से पढ़ाई की और कई बड़ी कंपनियों में काम कर चुका है। डीसीपी मेंगड़े ने बताया कि अब तक हमें 12 महिलाओं के खिलाफ अपराध होने की जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि उसकी शिकार कई और महिलाएं भी हो सकती हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed