फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Man held for calling up with luxury hotel bomb blast threat

Mumbai: शराबी व्यक्ति ने फोन पर लग्जरी होटल को बम से उड़ाने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Oct 2022 07:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 21 Oct 2022 07:18 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने कहा, हमारी जांच में पाया गया है कि आरोपी शराबी है। इससे पहले भी उसने फोन पर मुंबई विश्वविद्यालय में विस्फोटक होने की धमकी दी थी। उसके खिलाफ बीकेसी और वकोला पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज है।

विज्ञापन
Mumbai Man held for calling up with luxury hotel bomb blast threat
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने फोन पर उपनगरीय वकोला में स्थित एक होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
उन्होंने बताया, फोन कॉल गुरुवार रात 8.49 बजे रिसीव हुई, जिसके बाद एक जांच दल ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के जरिए आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। 

अधिकारी ने कहा, हमारी जांच में पाया गया है कि आरोपी शराबी है। इससे पहले भी उसने फोन पर मुंबई विश्वविद्यालय में विस्फोटक होने की धमकी दी थी। उसके खिलाफ बीकेसी और वकोला पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज है। 
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को नवी मुंबई से हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल रिसीव हुई थी, जिसमें अंधेरी के एक मॉल, जुहू के मल्टीप्लेक्स और एयरपोर्ट के पास एक होटल में बम विस्फोट होने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया, इस कॉल के संबंध में आजाद मैदान थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच नवी मुंबई पुलिस को स्थानांतरित कर दी गई थी। मामले की जांच जारी है। 


इस बीच, मुंबई पुलिस ने लोगों से ऐसी अफवाहों और फर्जी कॉल्स पर विश्वास न करने को कहा। पुलिस ने कहा कि बिना किसी डर के त्योहारी सीजन को मनाने के लिए महानगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed