{"_id":"610ffc658ebc3efce2508cfc","slug":"mumbai-local-train-service-to-start-from-august-15-for-people-who-have-taken-both-doses-of-covid19-vaccine-here-is-all-you-need-to-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: 15 अगस्त से चलेंगी लोकल ट्रेन, टीके की दोनों खुराक लगवा चुके लोग ही कर सकेंगे सफर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: 15 अगस्त से चलेंगी लोकल ट्रेन, टीके की दोनों खुराक लगवा चुके लोग ही कर सकेंगे सफर
Sun, 08 Aug 2021 09:17 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 08 Aug 2021 09:17 PM IST
सार
मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन का संचालन फिर से शुरू होने जा रहा है। हालांकि, इसमें यात्रा करने की अनुमति उन्हीं लोगों को दी जाएगी जो कोरोना टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।
विज्ञापन
मुंबई लोकल ट्रेन
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को मुंबई लोकल ट्रेन सेवाओं को शुरू करने से संबंधित बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि मुंबई लोकल ट्रेन सेवाओं की शुरुआत 15 अगस्त से की जाएगी। हालांकि, लोकल ट्रेन में उन्हीं लोगों को यात्रा करने की अनुमति होगी, जिन्हें कोरोना वायरस रोधी टीके की दोनों खुराकें लग चुकी हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि लोकल ट्रेन में यात्रा करने के लिए एक यात्री पास की जरूरत होगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि यात्री मोबाइल एप के माध्यम से ट्रेल पास डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे लोग जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है वह शहर में स्थिति म्युनिसिपल वार्ड कार्यालयों से या उप नगरीय रेलवे स्टेशन से फोटो पास ले सकते हैं।
विज्ञापन
Passengers can download (local) train passes through the mobile app. Those who do not have smartphones can take photo passes from municipal ward offices in the city as well as suburban railway stations: Maharashtra CM pic.twitter.com/fB9hd2lLDz
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 8, 2021
बता दें कि मुंबई में लोकल ट्रेन फिर से शुरू करने के सवाल पर गुरुवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राव साहेब दानवे ने कहा था कि अगर राज्य सरकार इस संबंध में प्रस्ताव देती है तो विचार किया जा सकता है।
पुणे में नौ अगस्त से दुकानें रात आठ बजे तक खुलेंगी
पुणे जिले में नौ अगस्त से दुकानें रात आठ बजे तक और रेस्तरां 50 फीसदी क्षमता के साथ रात 10 बजे तक खुलेंगे। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में मॉल रात आठ बजे तक खुले रखने की अनुमति दी है। हालांकि इनमें उन लोगों को ही प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले ली हैं।
बता दें कि यहां काफी समय से रेस्तरां मालिक, व्यवसायी और मॉल कामगार संगठन उनके प्रतिष्ठानों के खुलने का समय बढ़ाने की मांग उठा रहे थे। इसके लिए विरोध-प्रदर्शन भी हुआ था। महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में 25 जिलों में दुकानों को रात आठ बजे तक खुला रखने की अनुमति दी थी, लेकिन इमसें पुणे और दस अन्य जिले शामिल नहीं थे, जहां तीसरे स्तर की पाबंदियां जारी हैं।