{"_id":"60f51c7c0146647fc61a135a","slug":"mumbai-lawyer-attacked-with-the-sword-three-people-arrested-police-engaged-in-the-investigation-by-registering-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: वकील पर तलवार से हुआ हमला, तीन लोग गिरफ्तार, एफआईआर दर्जकर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: वकील पर तलवार से हुआ हमला, तीन लोग गिरफ्तार, एफआईआर दर्जकर जांच में जुटी पुलिस
Mon, 19 Jul 2021 12:02 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:02 PM IST
सार
मुंबई के बोरीवली इलाके एक वकील पर तलवार से हमला किया गया है। पुलिस ने इस केस में तीन लोगों को पकड़ा है और ममाला दर्जकर आगे की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मुंबई के एक वकील पर तलवार से किया गया हमला
- फोटो : ANI
विस्तार
मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल शहर के बोरीवली इलाके में पुलिस ने एक वकील पर तलवार से हमला करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
अस्पताल में चल रहा है इलाज
जानकारी के अनुसार घायल वकील का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित का नाम सत्यदेव जोशी बताया जा रहा है। 18 जुलाई को हुई इस घटना को लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?Three persons have been arrested for attacking a lawyer with a sword in Mumbai's Borivali area. FIR has been registered. Probe on: Mumbai Police#Maharashtra pic.twitter.com/MjkrsQ6GLH
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 19, 2021
यह घटना रविवार (18 जुलाई) की है। किसी ने मौका-ए-वारदात पर इस घटना का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गई। जानकारी के अनुसार वकील जोशी का कुछ लोगों के साथ बोरीवली के दहिसर कंदरपाड़ा इलाके में एक मैदान के पास बने एक निजी भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद का मामला कोर्ट में लंबित है, जिसके एक पक्ष के वकील सत्यदेव जोशी हैं। आरोप है कि वे लोग जो इस निजी संपत्ति पर कब्जा करना चाहते थे, उन्होंने ही वकील सत्यदेव जोशी पर सरेआम तलवार से हमला किया। इस हमले में वकील सत्यदेव के अलावा उनके जूनियर वकील भी घायल हुए हैं।
तीन की हुई गिरफ्तारी, शेष की तलाश जारी
खुलेआम हुई इस घटना के मामले में मुंबई पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी सेक्शन 307, 326, 324, 504 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में अभी तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।