{"_id":"5a56d6e94f1c1b08198b4690","slug":"mumbai-kamala-mills-third-accused-owner-of-1-above-pub-been-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई कमला मिल्स: 1 Above पब का तीसरा आरोपी मालिक अभिजीत मानकर भी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई कमला मिल्स: 1 Above पब का तीसरा आरोपी मालिक अभिजीत मानकर भी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 11 Jan 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
कमला मिल्स आग कांड में वन अबॉव पब के तीनों मालिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वन अबॉव पब का मालिक और अब तीसरा आरोपी अभिजीत मानकर गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले कल इसी पब के दो मालिक कृपेश सांघवी और जिगर सांघवी गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन
बता दें की इस आग हादसे में अब तक कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ये हादसा कमला मिल्स कंपाउंड में 29 दिसंबर को हुआ था। इस हादसे में कुल 14 लोगों की मौत हुई थी। हादसे के दौरान 3 पबों में आग लगी थी।
विज्ञापन
इन तीनों पर गैर इरादतन हत्या और आईपीसी की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन तीनों को छुपने के लिए जगह देने वाले एक होटल मालिक विशाल करिया को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन