फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai International Film Festival will be held from 28 January to 3 February

28 जनवरी से तीन फरवरी तक चलेगा मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल

Thu, 09 Jan 2020 03:08 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 09 Jan 2020 03:08 AM IST
सार

  • महोत्सव में भारत के अलावा 24 अन्य देशों की फिल्में भी दिखाई जाएंगी
  • ऑस्कर में शामिल फिल्मों के अलावा सत्यजीत रे की फिल्में होंगी प्रदर्शित
  • फेस्टिवल में डॉक्यूमेंट्री, लघु फिल्में और एनिमेशन फिल्म दिखाई जाएंगी
  • इस बार 729 देसी प्रविष्टियों के अलावा 24 देशों की 144 प्रविष्टियां मिलीं

विज्ञापन
Mumbai International Film Festival will be held from 28 January to 3 February
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 16वां मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 28 जनवरी से तीन फरवरी तक चलेगा। इसमें डॉक्यूमेंट्री, लघु फिल्में और एनिमेशन फिल्म दिखाई जाएंगी। इस महोत्सव को खास बनाने के लिए मंत्रालय ने इस बार वी शांताराम पुरस्कार के अलावा कई नई श्रेणियों में भी पुरस्कार शुरू किए हैं। ये पुरस्कार तीन फरवरी को दिए जाएंगे।    

विज्ञापन


समारोह में शामिल होने के लिए इस बार 729 देसी प्रविष्टियों के अलावा 24 देशों की 144 प्रविष्टियां मिली हैं। इसमें विशेष रूप से यूरोपियन संघ की फिल्में शामिल हैं। समारोह में रूस की एनिमेशन फिल्में, फिनलैंड और बुल्गारिया की ऑस्कर नामांकित फाउवे, कनाडा की लघु फिल्म फयूवा, कनाडा की डिटेंनमेंट और फ्रांस की रात को बगीचे में शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा सत्यजीत रे की लघु फिल्में जिनमें रविंद्रनाथ टैगोर, द इनर आई, पीकू जैसी शॉर्ट फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी। इस बार के समारोह में फोकस कंट्री का गौरव आयरलैंड के पास होगा। इसके अलावा छात्रों की बनाई फिल्में भी समारोह का आकर्षण होंगी। इसमें एफटीआईआई, एसआरएफटीआई, एनआईडी, एफटीआईटी, सृष्टि और क्राफ्ट स्कूल के छात्रों द्वारा बनाई गई एनिमेशन, शार्ट और डाक्यूमेंट्री फिल्में देखने का मौका मिलेगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कशॉप का होगा आयोजन

अंतरराष्ट्रीय स्तर की संपादन कार्यशाला, ड्रोन फोटोग्राफी, एनिमेटर माइकल डुडोक डे विट और थॉमस वॉ जैसे वरिष्ठ फिल्मकारों की कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती और सत्यजीत रे की जन्मशती मनाने के साथ देश के जाने वाले फिल्मकारों को उनकी फिल्में की स्क्रीनिंग और प्रदर्शनी के माध्यम से श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

महोत्सव में लघु, एनिमेशन और वृतचित्र श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। फेस्टिवल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म को 10 लाख का नकद गोल्डन शंख पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि अन्य पुरस्कारों में एक से पांच लाख तक के सिल्वर शंख, ट्राफी और प्रमाण पत्र भी हैं। इस बार जल संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर भी सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।
-स्मिता वत्स शर्मा, निदेशक, एमआईएफएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed