फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai incident Red light of traffic saved many lives

मुंबई हादसा: ट्रैफिक की लाल बत्ती ने बचा ली कई की जान

Thu, 14 Mar 2019 11:28 PM IST
अभिषेक त्यागी मुंबई, (भाषा)
मुंबई, (भाषा) Published by: अभिषेक त्यागी Updated Thu, 14 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
Mumbai incident Red light of traffic saved many lives

ट्रैफिक की लाल बत्ती न केवल दुर्घटना रोकती है बल्कि चालकों की जान की किस प्रकार रक्षा कर सकती है, इस बात का अंदाजा तब लगा जब यहां बृहस्पतिवार शाम पैदल पार पुल ढहने के दौरान ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती पर रूके कई कार एवं अन्य वाहन चालक किसी बड़े हादसे के शिकार होने से बच गए। 

विज्ञापन



लाल बत्ती नहीं हुई होती तो मोटर चालक सीएसएमटी रेलवे स्टेशन के पास पुल ढहने के दौरान उसके नीचे से गुजर रहे होते और हादसे का शिकार हो जाते। यह पुल भीड़-भाड़ वाले छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन को आजाद मैदान पुलिस थाना से जोड़ता था।
विज्ञापन


दुर्घटना के वक्त सिग्नल पर इंतजार कर रहे एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “हम सब सिग्नल पर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे क्योंकि बत्ती लाल थी। बत्ती हरी होने से पहले पुल लोगों समेत ढह गया। अगर बत्ती पहले हरी हो गई होती तो स्थिति और भयावह हो सकती थी।” 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा, “यह ऐसा वक्त था जब पूरी मुंबई घर जाने के लिए सीएसएमी भागती है। हम भी घर जल्दी पहुंचना चाहते थे लेकिन अब मैं राहत महसूस कर रहा हूं कि बत्ती लाल थी। अन्यथा मैं भी घायल हो गया होता।” 


दुर्घटना के वक्त एक टैक्सी चालक पुल के पास था और वह किसी तरह से बच पाया। हालांकि उसकी टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई। उसके पीछे चल रहे वाहन समय से रुक गए और बड़ी त्रासदी होने से बच गई। अधिकारियों के मुताबिक इस दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed