फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai hopital's opd turn on dance floor

जब अस्पताल की ओपीडी में महिला स्टाफ ने जमकर लगाए ठुमके

Wed, 11 May 2016 03:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
mumbai hopital's opd turn on dance floor

मुंबई के एक सरकारी अस्पताल को इन दिनों जांच का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है हल्दी कुमकुम परंपरा के लिए स्टाफ के 20 से ज्यादा सदस्यों ने अस्पताल की ओपीडी को डांस फ्लोर बना दिया। जहां वरिष्ठ कर्मचारियों से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक की महिला कर्मचारियों ने घंटों जमकर डांस किया। कार्यक्रम के चलते स्टाफ के सदस्यों ने रोगियों से भी दूरी बना ली। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार वाक्या डेढ़ महीने पुराना है। मुंबई के चेंबुर के दीवालीबेन मेहता हॉस्पिटल जिसे मां अस्पताल भी कहा जाता है में रोजाना 800 के करीब मरीज देखे जाते हैं। लेकिन बीते दो मार्च को यहां आधे के करीब मरीजों का उपचार किया गया है, क्योंकि कुछ देर बाद ही यह जगह पार्टी स्‍थल के रूप में तब्दील हो गई। 
विज्ञापन

 
बीएमसी के स्वास्‍थ्य विभाग को एक वीडियो के साथ भेजी गई गुमनाम शिकायत में बताया गया है कि किस तरह हल्दी कुमकुम की रस्म के लिए अस्पताल की ओपीडी को डांस फ्लोर में तब्दील कर दिया गया। इस आयोजन में कर्मचारियों के बच्चों ने भी शिरकत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आरोप लगाया गया है कि आयोजन की तैयारी के लिए ओपीडी के फर्स्ट फ्लोर का इस्तेमाल किया गया। सुबह दस बजे ही अस्पताल के स्टाफ सदस्य स्पीकर और साज सज्जा का सामान लेकर ओपीडी में पहुंच गए। दोपहर होते होते ओपीडी एक डांस फ्लोर में बदल गया। 

स्वास्‍थ्य विभाग ने बैठाई जांच

mumbai hopital's opd turn on dance floor

अस्पताल के सदस्यों ने शंता बाई और रिक्‍शावाला आदि गानों पर जमकर ठुमके लगाए। इसके अलावा वहां सिंगल गानों पर भी डांस किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अस्पताल आए सभी मरीजों को ग्राउंड फ्लोर पर बने ओपीडी में शिफ्ट कर दिया गया। 

कुछ मरीजों को अगले दिन आने के लिए भी कहा गया। शिकायत में बताया गया कि जिन दो ओपीडी में रोज 800 से ज्यादा मरीजों का इलाज किया जाता था वहां उस दिन मात्र 377 मरीजों को ही देखा गया। इसके अलावा अस्पताल में जहां शोर शराबे की मनाही होती है वहां महिला कर्मचारियों ने तेज आवाज संगीत में ठुमके लगाए। 

वहीं अस्पताल के मुख्य अधीक्षक डा. विक्रांत तिकोने ने बताया कि जिस दिन यह पार्टी हुई उस दिन भी अस्पताल में पर्याप्त संख्या में मरीजों का उपचार किया गया। हालांकि उन्होंने यह बताने से इंकार कर दिया कि उस दिन कितने मरीज देखे गए। हालांकि उन्होंने बताया कि महिला कर्मचारियों की ओर से यह आयोजन अस्पताल में हर साल होता है। हालांकि तब यह अस्पताल की छत पर होता था लेकिन इस बार वहां काम होने के कारण ओपीडी में इसे किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed