{"_id":"5edc88fc765b39198b3da269","slug":"mumbai-gas-leak-foul-smell-of-suspected-gas-leak-creates-panic-bmc-said-situation-is-under-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के कुछ इलाकों में गैस लीक की शिकायतों के बाद बीएमसी ने कहा, हालात नियंत्रण में हैं ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई के कुछ इलाकों में गैस लीक की शिकायतों के बाद बीएमसी ने कहा, हालात नियंत्रण में हैं
Sun, 07 Jun 2020 12:07 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
गैस लीक की शिकायत के बाद हरकत में आए दमकलकर्मी
- फोटो : Twitter
मुंबई के चेम्बूर, घाटकोपर और शहर में आसपास के इलाकों से कई निवासियों द्वारा गैस लीक की शिकायतें मिलने के बाद रविवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कहा कि हालात नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
बीएमसी आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि चेम्बूर, घाटकोपर, पवई और विक्रोली इलाके के कई निवासियों ने शनिवार देर रात गैस लीक होने का शक जताया।
विज्ञापन
बीएमसी ने ट्वीट किया कि 'हालात नियंत्रण में हैं। सभी आवश्यक संसाधनों को भेजा गया है। इसका पता लगाया जा रहा है कि गंध कहां से आ रही है। सार्वजनिक घोषणा प्रणाली से लैस दमकल की 17 गाड़ियों को तैनात किया गया है, और अगर जरूरत पड़ी तो कार्रवाई की जाएगी।’
विज्ञापन
नगर निकाय ने कहा, ‘चेम्बूर, घाटकोपर, कांजुरमार्ग, विक्रोली और पवई इलाकों के कई निवासियों ने गंध आने की शिकायत की है और इसके स्रोत का पता लगाने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को काम पर लगाया गया है।’
उसने कहा कि इन इलाकों के लोगों से कहा गया है कि वे घबराएं नहीं । हालात पर नजर रखी जा रही है। उसने कहा, ‘अगर किसी को गंध से दिक्कतें हो रही है तो वह अपने नाक को ढकते हुए गीला तौलिया या कपड़ा रखें।’
शिवसेना के मंत्री आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया, ‘हालात नियंत्रण में हैं। मैं सभी से नहीं घबराने का अनुरोध करता हूं। आवश्यक संसाधनों का इस्तेमाल किया गया है।’
उन्होंने कहा कि ‘मुंबई के कुछ क्षेत्रों में गंध आने के संबंध में मुंबई दमकल विभाग को सतर्क कर दिया गया है। मैं सभी से घरों के भीतर रहने और नहीं घबराने की अपील करता हूं। अपनी खिड़कियां बंद रखें।’