फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Four people misdeed with boy in a moving car overnight, accused arrested

मुंबई: चलती कार में लड़के के साथ चार लोगों ने किया कुकर्म, गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2019 12:35 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 12 Dec 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Four people misdeed with boy in a moving car overnight, accused arrested
सांकेतिक तस्वीर

सोशल मीडिया जहां एक तरफ लोगों को एक-दूसरे को जोड़ता है, लोग इस पर वीडियो, फोटो अपलोड करते है ताकि लोग इसे देख सकें। वहीं, इसके क्या खतरनाक नतीजे हो सकते हैं, यह मुंबई में हुई घटना से सामने आया है। आरोप है कि यहां 22 वर्षीय एक युवक के साथ चार लोगों ने कुकर्म किया। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। 

विज्ञापन


पीड़ित युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बहुत सक्रिय रहता था और वह हमेशा ही अपने वीडियो अपलोड करता रहता था। यहीं से चारों आरोपियों ने उस पर नजर बनाई हुई थी। पुलिस ने तीन बालिग आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह में भेजा गया है। पीड़ित युवक के साथ रविवार रात चलती कार में कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने उसे सोमवार तड़के छोड़ा। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के बताया कि इस घटना के संबंध में वीबी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित युवक सेंट्रल उपनगर का रहने वाला है जबकि चारों आरोपी घाटकोपर इलाके के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, पीड़ित युवक ने रोज की तरह रविवार को एक रेस्त्रां के बाहर अपनी सेल्फी इंस्टाग्राम पर अपलोड की। चारों आरोपी उसे फॉलो करते थे, इसलिए उन्हें इस बात की जानकारी मिल गई कि युवक कहां है। चारों आरोपी वहां पहुंच गए। 

आरोपियों ने पीड़ित युवक से कहा कि वो उसके बहुत बड़े फैन हैं और इंस्टाग्राम पर उसकी सारी पोस्ट को फॉलो करते हैं। शुरुआती बातचीत के बाद आरोपियों ने युवक को बाइक राइड पर चलने और स्मोक करने की पेशकश की । 

आरोप है कि पीड़ित युवक को 20 मिनट तक बाइक पर घुमाने के बाद आरोपी उसे हवाईअड्डे क्षेत्र में एक होटल के पास ले जाया गया। जहां युवक को जबरदस्ती एक कार में बैठाया गया और उसके साथ कुकर्म किया गया। तीन घंटे तक कार चलती रही और पीड़ित को सोमवार तड़के एक सड़क पर छोड़ दिया गया। वहां से पीड़ित ने घरवालों को फोन कर सब बताया। 


इस घटना के बाद पीड़ित अपने परिजनों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचा और आईपीसी की दारा 377 के तहत प्राथिमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed