फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Four held for stealing 6,000-kg iron bridge

Mumbai: 6000 किलो लोहे से बना पुल चोरी; बनाने वाली कंपनी के कर्मी ही निकले चोर, चार गिरफ्तार

Sat, 08 Jul 2023 02:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 08 Jul 2023 02:19 PM IST
सार

Mumbai: 6000 किलोग्राम के लोहे का पुल चाेरी होने के मामले में पुलिस की ओर से घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के कारण पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे निगरानी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और 11 जून को पुल की दिशा में एक बड़ा वाहन चलता हुआ पाया।

विज्ञापन
Mumbai: Four held for stealing 6,000-kg iron bridge
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई पुलिस ने शहर के एक पश्चिमी उपनगर में एक नाले के ऊपर बने 6,000 किलोग्राम के लोहे के पुल को चुराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बांगुर नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मलाड (पश्चिम) में 90 फुट लंबी धातु की संरचना को यूटीलिटी कंपनी अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने बिजली के विशाल तारों को गुजारने के लिए रखा था। उन्होंने बताया कि नाले पर स्थायी पुल बनने के बाद अस्थायी ढांचे को कुछ महीने पहले इलाके में दूसरी जगह ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि अस्थायी पुल 26 जून को लापता पाया गया जिसके बाद बिजली कंपनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

जिस कंपनी को पुल बनाने का ठेका दिया गया था उसी के कर्मियों पर चोरी का आरोप

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि पुल को आखिरी बार 6 जून को देखा गया था। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के कारण पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे निगरानी कैमरों की फुटेज खंगाली और 11 जून को पुल की दिशा में एक बड़ा वाहन चलता हुआ पाया। इसके बाद पुलिस ने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से उसका पता लगाया। अधिकारी ने कहा, "वाहन में गैस काटने वाली मशीनें थीं, जिनका इस्तेमाल पुल को तोड़ने और 6,000 किलोग्राम वजनी लोहा चुराने के लिए किया गया था।" आगे की जांच के बाद पुलिस उस कंपनी के एक कर्मचारी तक पहुंची जिसे पुल बनाने का ठेका दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कर्मचारी और उसके तीन सहयोगियों को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था।   उन्होंने बताया कि घटनास्थल से चुराई गई सामग्री बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed