{"_id":"606c6d6153f7b600f800bcf9","slug":"mumbai-former-shiv-sena-mla-trupti-sawant-joins-bjp-in-presence-of-devendra-fadnavis","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : शिवसेना की पूर्व विधायक तृप्ति सावंत भाजपा में शामिल, फडणवीस ने दिलाई सदस्यता ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : शिवसेना की पूर्व विधायक तृप्ति सावंत भाजपा में शामिल, फडणवीस ने दिलाई सदस्यता
Tue, 06 Apr 2021 07:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 06 Apr 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
fdf
- फोटो : ani
महाराष्ट्र में शिवसेना की पूर्व विधायक तृप्ति सावंत मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
बता दें, एंटीलिया व वाजे कांड के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़ आ सकता है। मौजूदा शिवसेना नीत महाआघाड़ी सरकार में राकांपा व कांग्रेस भी शामिल है। निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी, राकांपा नेता अनिल देशमुख की राज्य के गृह मंत्री पद से बिदाई व हाईकोर्ट द्वारा मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के आरोप की सीबीआई जांच के आदेश से राज्य में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन
Mumbai: Trupti Sawant, former Shiv Sena MLA, joins Bharatiya Janata Party in presence of Devendra Fadnavis. pic.twitter.com/611m2Hr6er
— ANI (@ANI) April 6, 2021
विज्ञापन