महाराष्ट्र : शिवसेना की पूर्व विधायक तृप्ति सावंत भाजपा में शामिल, फडणवीस ने दिलाई सदस्यता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में शिवसेना की पूर्व विधायक तृप्ति सावंत मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बता दें, एंटीलिया व वाजे कांड के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़ आ सकता है। मौजूदा शिवसेना नीत महाआघाड़ी सरकार में राकांपा व कांग्रेस भी शामिल है। निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी, राकांपा नेता अनिल देशमुख की राज्य के गृह मंत्री पद से बिदाई व हाईकोर्ट द्वारा मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के आरोप की सीबीआई जांच के आदेश से राज्य में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।
Mumbai: Trupti Sawant, former Shiv Sena MLA, joins Bharatiya Janata Party in presence of Devendra Fadnavis. pic.twitter.com/611m2Hr6er
— ANI (@ANI) April 6, 2021