फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai forced to work in pornographic films on the pretext of giving a role in web series police arrested

मुंबई: वेब सीरीज में रोल देने के बहाने अश्लील फिल्मों में जबरदस्ती कराते थे काम, पुलिस ने दबोचा

Fri, 05 Feb 2021 10:04 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 05 Feb 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Mumbai forced to work in pornographic films on the pretext of giving a role in web series police arrested
Mumbai Police - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज में काम देने के बहाने संघर्ष कर रहे कलाकारों से अश्लील फिल्मों में जबरदस्ती काम कराने का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 10 महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है। यह आरोपी 10 फरवरी तक पुलिस हिरासत में रहेंगे। इनमें रोया खान उर्फ यास्मीन को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

विज्ञापन

 

फिल्मों और धारावाहिकों में छोटे रोल कर चुकी है यास्मीन

पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि यास्मीन खुद पहले फिल्मों और धारावाहिकों में छोटे रोल कर चुकी है। उसके पास से उन लड़कियों की सूची मिली है जो बॉलीवुड में काम करने की चाह रखती हैं। ऐसे में यास्मीन इन लड़कियों को शॉर्ट फिल्मों में काम करने का ऑफर देती थी। इसके लिए वह अभिनेत्रियों को 20 मिनट की ऐसी फिल्मों की स्क्रिप्ट सुनाती थी, जिसमें न्यूड सीन का कोई जिक्र नहीं होता था।

चार से पांच घंटे की शूटिंग के लिए 30 हजार पर बात होती थी पक्की

पुलिस को पीड़िताओं ने बताया कि यास्मीन उन्हें चार से पांच घंटे की शूटिंग के लिए 30 हजार रुपये देने की बात कहती थी। इसके बाद उनसे एक एग्रीमेंट करवाया जाता था, जिस पर ज्यादातर अभिनेत्रियां बिना पढ़े ही हस्ताक्षर कर देती थीं। कुछ दिन बाद इन अभिनेत्रियों को मुंबई के मड आईलैंड और कुछ अन्य जगहों पर बुलाया जाता था। वहां शूटिंग शुरू होती थी, जहां फिल्मों में काम पाने के लिए संघर्ष कर रहे कुछ अभिनेताओं को भी बुलाया जाता था।

विज्ञापन

लीगल नोटिस की दी जाती थी धमकी

जानकारी मिली है कि तकरीबन आधी शूटिंग के बाद अभिनेत्रियों से न्यूड सीन करने को कहा जाता था। जब कोई लड़की इसके लिए मना करती थी, तो उसे लीगल नोटिस की धमकी दी जाती थी। लड़की डर की वजह से सीन करने के लिए तैयार हो जाती थी। इसके बाद आरोपी अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म और पोर्न साइट से जुड़े लोगों से संपर्क करते थे। वहां से इन अश्लील शॉर्ट फिल्मों के लिए मोटी रकम लेते थे और इस तरह इनका यह रैकेट चल रहा था।

सूचना मिलने पर की कार्रवाई

कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल को इस रैकेट के बारे में सूचना मिली थी। ऐसे में सीनियर इंस्पेक्टर केदारी पवार, धीरज कोली और लक्ष्मीकांत सालुंके की टीम बनाई गई। इस टीम ने एक जाल बिछाया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो अभिनेता, एक कैमरा मैन, एक कास्टिंग डायरेक्टर और एक प्रोड्यूसर शामिल हैं। बता दें, पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 36 लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये के शूटिंग से जुड़े सामान बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed