{"_id":"62015272290c826eca7812af","slug":"mumbai-fed-up-of-their-health-issues-89-year-old-man-kills-wife-mentally-unwell-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: बीमार पत्नी-बेटी से तंग आकर बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, सोते वक्त दोनों को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: बीमार पत्नी-बेटी से तंग आकर बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, सोते वक्त दोनों को मौत के घाट उतारा
Mon, 07 Feb 2022 10:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:40 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग को हत्या के मामले में गिरफ्तार करके आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंबुई में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि अंधेरी स्थित एक मकान में 89 साल के एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी और मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों की बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने सोते समय दोनों की हत्या कर दी और लाश के साथ पूरी रात बिताई।
विज्ञापन
मेघवाडी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुरुषोत्तम सिंह गंधोक ने अपनी 81 वर्षीय पत्नी कमलजीत सिंह और 55 वर्षीय पुत्री की शेर-ए-पंजाब कॉलोनी स्थित मकान में रविवार रात हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद उसने फ्लैट को अंदर से बंद करके पूरी रात लाश के साथ बिताई और सोमवार की सुबह अपनी बड़ी बेटी को फोन करके उसे घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि बेटी के घर पहुंचने पर गंधोक ने कमरा खोलने से इनकार कर दिया और बेटी से पहले पुलिस को फोन करने के लिए कहा। लेकिन बेटी ने उसे दरवाजा खोलने के लिए मना लिया। कमरे में गंधोक की पत्नी और उनकी अविवाहित और मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग को हत्या के मामले में गिरफ्तार करके आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
70 लाख रुपये की सशस्त्र डकैती मामले में सात गिरफ्तार
वहीं, मुंबई में इस महीने की शुरुआत में मुलुंड स्थित एक अंगड़िया (परंपरागत कूरियर) के कार्यालय में घुसकर बंदूक के सहारे 70 लाख रुपये की डकैती करने में कथित रूप से शामिल सात लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को देश के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया।