मुंबई : गो एयर के विमान में आई खराबी, करानी पड़ी आपात लैंडिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से सटे ठाणे महानगर पालिका के 40 पार्षदों की सांसे उस वक्त अटक गई जब विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही उसमें खराबी आ गई। करीब 40 मिनट के अंतराल में जब विमान ने लैंड किया तब उनकी जान में जान आई। उड़ान के दौरान विमान में 168 यात्री सवार थे।
दरअसल, ठाणे के शिवसेना सांसद राजन विचारे की तरफ से 40 पार्षदों का दल संसद देखने के लिए दिल्ली जा रहा था। शिवसेना के पार्षदों का टिकट गोएयर के विमान संख्या जी-8 319 से था। बृहस्पतिवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट से विमान ने उड़ान भरी लेकिन, थोड़ी ही देर बाद पायलट को पता चला कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। पायलट ने तुरंत विमान की लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट से संपर्क किया। करीब 40 मिनट बाद उसकी आपात लैंडिंग कराई गई। उसके बाद सभी यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली रवाना किया गया।
पुणे: हवाई अड्डे पर दो यात्रियों के बैग से 22 कारतूस बरामद
स्पाइसजेट से बंगलूरू जाने वाले 58 साल के एक यात्री के बैग से 22 कारतूस बरामद किये गए। यात्री को पकड़ने के बाद उसे हवाई अड्डा पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए यात्री ने पुलिस को बताया कि जल्दबाजी में वह अपने बैग से कारतूस निकालना भूल गया था। उसके पास 32 कैलिबर के पिस्तौल का लाइसेंस भी है।