फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Farmers’ strike in Maharashtra turns violent, food supplies hit

महाराष्ट्र: किसानों की हड़ताल से दूध, सब्जी की किल्लत, नासिक में लगी धारा 144

Fri, 02 Jun 2017 06:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Fri, 02 Jun 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
Mumbai: Farmers’ strike in Maharashtra turns violent, food supplies hit
- फोटो : ANI

महाराष्ट्र में कर्जमाफी और फसल की अच्छी कीमत मिलने की मांग कर रहे किसानों पर अब राज्य सरकार सख्त हो गई है। सरकार ने किसानों के उग्र होते आन्दोलन पर काबू पाने के लिए नासिक के एक हिस्से में धारा- 144 लगा दी है। इसके अलावा किसानों ने महाराष्ट्र के शिर्डी, नासिक, पुणे, सातारा और कोल्हापुर जिले में दूध बांट और सड़क पर फेंक कर विरोध प्रदर्शित किया है। किसानों की हड़ताल के चलते राज्य में दूध, फल और सब्जी की किल्लत बढ़ने लगी है।

विज्ञापन


मुंबई की सबसे बड़ी एपीएमसी बाजार में सब्जियों की आवक आंदोलन की वजह से 30 फीसदी और पुणे में आवक 50 फीसदी घट गई। आंदोलन कर रहे किसानों ने फड़णवीस सरकार से कहा है कि उत्तरप्रदेश सरकार की तरह कर्ज माफ करो अन्यथा मुंबई जैसे बड़े शहरों को दूध और सब्जी की सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में कर्ज से वंचित किसानों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। दरअसल, मामला कर्ज माफी का है। किसानों ने इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूर्ण कर्ज माफी की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने एक महीने का वक्त मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कर्ज माफी की मांग पर कोई ठोस आश्वासन नहीं दे सके। इस वजह से हम लोग बैठक को बीच में छोड़कर बाहर चले आए। ऐसे में हमने तय किया कि हम आज से हड़ताल पर जाएंगे। जिसके बाद किसानों ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में राजमार्ग पर दूध गिराकर विरोध किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed