{"_id":"59d4977c4f1c1bbe538b5b8d","slug":"mumbai-elphinstone-road-footover-bridge-stampede-man-on-victims-poster-says-i-am-alive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंबई भगदड़: मरने वालों के साथ पोस्टर में लगी फोटो, अब बोला- मैं तो जिंदा हूं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई भगदड़: मरने वालों के साथ पोस्टर में लगी फोटो, अब बोला- मैं तो जिंदा हूं
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Wed, 04 Oct 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
मुंबई एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन
- फोटो : ट्विटर/फाइल फोटो
एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन की भगदड़ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए फुटओवर ब्रिज के पास एक पोस्टर लगाया गया जिसमें एक बड़ी गलती हो गई। दरअसल, उस पोस्टर में एक ऐसे शख्स की फोटो भी लग गई जो 'जिंदा' है। 29 सितंबर को हुई उस भगदड़ में 23 लोगों की जान गई थी और 39 जख्मी हो गए थे।
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, इमरान शेख नाम के शख्स की फोटो पोस्टर में लगा दी गई थी। खबर के मुताबिक, इमरान ने बताया कि उनके पास लगातार रिश्तेदारों और दोस्तों के फोन आ रहे थे जिनसे वह बस एक ही बात बोलते रहे कि 'मैं जिंदा हूं।'
पढ़ें: 'फूल' को 'पुल' समझने से मची थी एलफिंस्टन स्टेशन पर भगदड़
विज्ञापन
रेलवे फिलहाल बैनर को हटाने के लिए राजी नहीं है। अधिकारियों ने कहा है कि जान गंवाने वालों के साथ लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं इसलिए पोस्टर को एकदम से हटा देना ठीक नहीं होगा।

Trending Videos
कैसे हुई गड़बड़
मुंबई एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन
इमरान ने बताया कि घटना में उनके चाचा की भी मौत हो गई थी। मीडियावालों ने उनसे चाचा की कोई फोटो देने को कहा था। इमरान के पास चाचा की एक ही फोटो थी जिसमें वह भी उनके साथ खड़े थे। इमरान ने वही फोटो दे दी। मीडिया के दोनों की फोटो को मरने वाले बताकर चला दिया। सबसे पहले एक अखबार ने फोटो छापी फिर टीवी चैनल ने भी वही दिखा दी।
मीडिया वालों ने तो गलती सुधार ली पर अभी बैनर नहीं हटवाया जा सका है। इमरान को पता लगा है कि वह बैनर लोकल नेताओं ने लगवाया था लेकिन इमरान को पता नहीं है कि उनसे कैसे बात की जाए।
मीडिया वालों ने तो गलती सुधार ली पर अभी बैनर नहीं हटवाया जा सका है। इमरान को पता लगा है कि वह बैनर लोकल नेताओं ने लगवाया था लेकिन इमरान को पता नहीं है कि उनसे कैसे बात की जाए।