फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai Elphinstone footover stampede victim last word papa you go i am coming

मुंबई भगदड़ में जान गंवाने वाली लड़की के आखिरी शब्द- पापा आप चलिए, मैं आती हूं

Sat, 30 Sep 2017 09:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 30 Sep 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
mumbai Elphinstone footover stampede victim last word papa you go i am coming
मुंबई एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन
मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में 22 लोगों ने जान गंवा दी वहीं 39 लोग जख्मी हैं। जिन लोगों ने अपने घरवालों को खोया है उनके लिए इस हादसे को भूलना आसान नहीं होगा। कथित अफवाह की वजह से हुई भगदड़ में 11 साल के रोहित परब ने भी जान गंवा दी। 
विज्ञापन


जिन 22 की जान गई उनमें रोहित सबसे छोटा था। वह अपने बड़े भाई आकाश जो कि 19 साल का है उसके साथ दशहरा के लिए सामान खरीदने के लिए बाजार जा रहा था। दोनों अपने पिता की दुकान के लिए कुछ फूल और बाकी सामान खरीदने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


भगदड़ में रोहित की जान चली गई वहीं आकाश बुरी तरह जख्मी है। उस दर्दनाक घटना को याद करते हुए आकाश ने कहा मैंने रोहित का हाथ बिल्कुल टाइट से पकड़ रखा था लेकिन भीड़ बढ़ गई उसी में मैंने उसको खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: इनकी सुनता रेलवे तो नहीं होता मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसा, नहीं जाती 22 लोगों की जा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया?

mumbai Elphinstone footover stampede victim last word papa you go i am coming
मुंबई हादसा - फोटो : पीटीआई
हादसे में 25 साल की श्रद्धा वारपे ने भी जान गंवा दी। श्रद्धा ने पिता ने बताया कि वे दोनों साथ में काम पर जाते थे। शुक्रवार को उनकी बेटी साड़ी पहनकर ऑफिस जा रही थी। बारिश की वजह से वह फुटओवर पर ही खड़ी हो गई। उसने अपने पिता से कहा पापा आप चलो में आती हूं। पिता के मुताबिक, श्रद्धा बारिश में भीगकर साड़ी खराब नहीं करना चाहती थी। वहां रुकना उसकी जान जाने का बहाना बन गया।

मारे जाने वाले लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। इसमें पता लगा कि ज्यादातर लोगों की जान सीने और पैर पर चोट लगने की वजह से हुई। इसके अलावा दम घुटना भी प्रमुख कारण था। एलफिंस्टन का फुटओवर ब्रिज 1972 में बना था। लेकिन 2017 आने तक भी इसको चौड़ा नहीं किया गया। अब रोजाना करीब एक लाख लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed