{"_id":"6a958a3bca98cbe867034b8c","slug":"national-symposium-on-drug-free-india-role-of-youth-in-building-a-developed-india-by-2047-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को नशे से बचाना जरूरी: काशियाना फाउंडेशन की संगोष्ठी में बोले हिमाचल के राज्यपाल कविंदर गुप्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
युवाओं को नशे से बचाना जरूरी: काशियाना फाउंडेशन की संगोष्ठी में बोले हिमाचल के राज्यपाल कविंदर गुप्ता
Mon, 31 Aug 2026 07:35 PM IST
नवीन पारमुवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवीन पारमुवाल
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:35 PM IST
सार
दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 'नशामुक्त भारत-विकसित भारत' विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। हिमाचल के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कहा कि नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में नशामुक्ति पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में काशियाना फाउंडेशन ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय नशामुक्त भारत विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका रखा गया। इस मौके पर राष्ट्रीय नशामुक्ति सम्मान 2026 समारोह भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने की।
इस संगोष्ठी में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें काशियाना फाउंडेशन के अध्यक्ष सुमीत सिंह, मैक्स अस्पताल के निदेशक डॉ पवन गुप्ता और दिल्ली मेट्रो के निदेशक डॉ प्रमित कुमार गर्ग शामिल थे। इनके अलावा वरिष्ठ पत्रकार प्रीति सिंह, अवनीश सिंह, नवीन बहमानिया और मानवेन्द्र जी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कहा, 'नशा आज समाज के सामने एक गंभीर चुनौती है और इसका सबसे अधिक असर युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं बल्कि परिवार, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर काम करना होगा।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'देश की युवा शक्ति भारत की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं की ऊर्जा को शिक्षा, खेल और कौशल विकास की दिशा में लगाकर विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है।' उन्होंने नशे के खिलाफ जागरूकता को एक जनआंदोलन बनाने की अपील की।
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की नींव
काशियाना फाउंडेशन के अध्यक्ष सुमीत सिंह ने कहा, 'नशामुक्ति केवल एक दिन या एक कार्यक्रम का अभियान नहीं बल्कि समाज को निरंतर जागरूक करने की प्रक्रिया है। युवाओं को नशे के नुकसान बताने के साथ उन्हें सकारात्मक अवसर देना भी जरूरी है।' उन्होंने जोर दिया कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। भाजपा नेता श्याम जाजू ने कहा, 'नशामुक्ति केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं बल्कि सामाजिक सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है।' उन्होंने समाज के हर वर्ग से इस मुहिम में जुड़ने की बात कही।
23 हस्तियों को मिला सम्मान
इस अवसर पर नशामुक्ति और समाज सेवा में बेहतर काम करने वाले 23 लोगों को राष्ट्रीय नशामुक्ति सम्मान 2026 दिया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ पवन गुप्ता, डॉ डी पी सिंह, डॉ आनंद प्रताप सिंह, डॉ सोनल भाटिया, परविंदर बेदी और प्रीति सिंह समेत कई नाम शामिल रहे। इन सभी ने अपने क्षेत्रों में युवाओं को जागरूक करने का काम किया है।
संगोष्ठी में आए वक्ताओं ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए युवाओं का स्वस्थ और नशामुक्त होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी मेहमानों का आभार जताया। मंच का संचालन डॉ सनत सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष गुप्ता, ब्रिजेश चौधरी और धनंजय यादव समेत पूरी टीम का योगदान रहा।