फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai drug case nawab malik press conference today: NCB Sameer Wankhede, Nawab malik pc today

Nawab Malik PC: नवाब मलिक बोले- क्रूज से आर्यन खान को किडनैप किया गया, मांगी गई थी 25 करोड़ रुपये की फिरौती

Sun, 07 Nov 2021 10:06 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 07 Nov 2021 10:06 AM IST
सार

महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता नवाब मलिक ने मुंबई में आज सुबह 10 बजे एक बार फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर हमला बोला है।

विज्ञापन
Mumbai drug case nawab malik press conference today: NCB Sameer Wankhede, Nawab malik pc today
एनसीपी नेता नवाब मलिक - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता नवाब मलिक ने मुंबई में आज सुबह 10 बजे नौवीं बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े और भाजपा नेता मोहित कंबोज पर हमला बोला है। नवाब मलिक ने कहा कि एनसीबी के मुख्यालय में बाहरी लोगों की एंट्री कैसे हो सकती है। क्रूज ड्रग्स केस पूरी तरह से फर्जी है। नवाब मलिक ने कहा कि बाहरी कोई व्यक्ति किसी आरोपी को कैसे ले जा सकता है। किरण गोसावी नाम का शख्स आर्यन खान का बयान ले रहा था जो कि खुद दूसरे मामले में आरोपी रह चुका है। उन्होंने कहा कि एनसीबी ने क्रूज ड्रग्स केस में 11 लोगों को हिरासत में लिया था लेकिन इसमें तीन लोगों को क्यों छोड़ा।

विज्ञापन


मेरी पीसी के बाद वानखेड़े और कंबोज कब्रिस्तान में मिले थे
मलिक ने कहा कि छह अक्तूबर को मेरी पीसी हुई और सात अक्तूबर को वानखेड़े और कंबोज ओशिवारा के कब्रिस्तान में मिले। इनका नसीब अच्छा था कि उस दौरान सीसीटीवी बंद था। वानखेड़े साहब घबराहट में चले गए कि कोई उनका पीछा कर रहा है। वानखेड़े का एक ही खेल है कि ड्रग का धंधा चलता रहे और ड्रग माफिया को संरक्षण दिया जाए। इतना ही नहीं वानखेड़े फिल्म जगत के लोगों को डराकर हजारों करोड़ की उगाही के खेल में भी शामल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ की फिरौती मांगी गई
नवाब मलिक ने कहा कि साजिश के तहत आर्यन खान को किडनैप किया गया था। समीर वानखेड़े ने भाजपा नेता के साथ मिलकर फिरौती के लिए यह साजिश रची और छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की थी।


भाजपा नेता मोहित कंबोज के साथ मिलकर उगाही का धंधा करता है वानखेड़े
नवाब मलिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने भाजपा नेता मोहित कंबोज की मदद से साजिश रची। मोहित कंबोज पहले भी उगाही का काम करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहित कंबोज पर 1100 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का आरोप था। वो पहले कांग्रेस नेताओं के पीछे-पीछे था, लेकिन सरकार बदलने के बाद वो भाजपा का करीबी बन गया। मलिक ने कहा कि मोहित कंबोज की समीर वानखेड़े से गहरी दोस्ती है। दोनों मिलकर उगाही का धंधा चलाया। दोनों ने ही साजिश के तहत आर्यन खान को किडनैप किया था। उन्होंने कहा कि आर्यन खान ने क्रूज पार्टी की टिकट नहीं खरीदी, बल्कि प्रतीक गाबा और आमिर फर्नीचरवाला ही उन्हें वहां लाए थे। यह एक तरह से अपहरण और फिरौती का मामला है। 

सुनील पाटिल और नवाब मलिक पिछले 20 सालों से दोस्त: कंबोज
भाजपा नेता मोहित कंबोज ने नवाब मलिक पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा कि सुनील पाटिल और नवाब मलिक पिछले 20 सालों से दोस्त हैं। सुनील पाटिल जब ललित होटल में पार्टी करते थे तो नवाब मलिक  भी वहां जाया करते थे। आज नवाब मलिक ने उनके साथ अपने संबंधों की पुष्टि की है और यह सुनील पाटिल के साथ एनसीपी द्वारा स्थापित एक साजिश है। इसके अलावा मोहित कंबोज ने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि एक मंत्री जिसका ड्रग तस्करों से संबंध है, क्रूज पार्टी में शामिल था। आज नवाब मलिक ने पुष्टि की है कि असलम शेख के काशिफ ख़ान के साथ संबंध हैं। उन्होंने यह भी माना कि NCP नेताओं और मंत्रियों के बच्चे ड्रग तस्करों के संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed