फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai doctor booked for filming female client

महिला क्लाइंट की वीडियो बनाने के आरोप में मुंबई के डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 01 Jul 2019 12:55 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 01 Jul 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
Mumbai doctor booked for filming female client
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने शुक्रवार को लोखंडवाला स्थित डॉक्टर के खिलाफ कथित तौर पर महिला की वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि वीडियो उस वक्त बनाया गया जब 27 वर्षीय क्लाइंट अपना हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट करवा रही थी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 24 जून को शिकायतकर्ता क्लीनिक गई थी, जहां उसे डॉक्टर की तीन महिला असिस्टेंट के सामने अपने कपड़े उतारने थे। प्रक्रिया के दौरान वहां महिला ने कैमरा लगा देखा। उसी दौरान उसने प्रक्रिया को रुकवा दिया और कैमरे की फोटो खींची। कैमरा स्मोक डिटेक्टर डिवाइस पर लगा था। इसके बाद वह क्लीनिक से निकल गई। 
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता की डॉक्टर से बहस भी हुई। उसी दौरान महिला से डॉक्टर ने कहा कि वीडियो फुटेज 15 दिनों बाद अपनेआप डिलीट हो जाती हैं। जिसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर शैलेश पसलवार ने मामले की पुष्टि की है। हालांकि डॉक्टर की तीनों असिस्टेंट ने कहा है कि पीड़ित महिला को कैमरे की जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच रविवार को 41 वर्षीय डॉक्टर को एक अन्य महिला डॉक्टर के साथ नाइट क्लब में छेड़छाड़ करने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में शिकायतकर्ता का कहना है कि वह और डॉक्टर एक दूसरे को नहीं जानते थे। और अपने-अपने दोस्तों के साथ क्लब में आए थे। उसी दौरान जब वह डांस कर रही थी तो डॉक्टर ने उसे गलत तरीके से छुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed