फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Diamond merchant cheated of Rs 5.37 cr in property deal three booked Update news in hindi

Mumbai: प्रॉपर्टी डील में हीरा व्यापारी से 5.37 करोड़ की ठगी; कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक सहित तीन के खिलाफ FIR

Tue, 06 Jun 2023 06:08 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 06 Jun 2023 06:08 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि हीरा व्यापारी ने सोमवार को दादर पुलिस में शिकायत दी थी।  इसके बाद तीन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया।
 

विज्ञापन
Mumbai: Diamond merchant cheated of Rs 5.37 cr in property deal three booked Update news in hindi
ठगी का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां एक हीरा व्यापारी से प्रॉपर्टी डील में 5.37 करोड़ रुपए की ठगी की गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हीरा व्यापारी ने सोमवार को दादर पुलिस में शिकायत दी थी।  इसके बाद तीन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका एक साथी हीरा व्यापारी और उसका बेटा जो एक कंस्ट्रक्शन फर्म का मालिक है, ने 2016 में उससे संपर्क किया था। उन्होंने कहा था कि वे पश्चिमी उपनगर के वकोला में एक आवास और वाणिज्यिक परियोजना का निर्माण कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें 3 करोड़ रुपये की धनराशि की आवश्यकता है। इस रुपये के एवज में आरोपियों ने शिकायतकर्ता को वकोला परियोजना में 5,000 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से 11,000 वर्ग फुट का फ्लोर स्पेस इंडेक्स (एफएसआई) देने का वादा किया था। उस समय आरोपियों ने कहा था कि वे इसके लिए एक समझौते का मसौदा तैयार करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इसके बाद शिकायतकर्ता ने शुरुआत में आरोपी को दो करोड़ रुपये नकद दिए और कुछ दिनों बाद 12.5 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। बाद में फरवरी 2017 में, आरोपी व्यक्तियों ने फिर से शिकायतकर्ता से पैसे की मांग की, जिसने उसे किश्तों में ट्रांसफर कर दिया। इस तरह शिकायतकर्ता ने संपत्ति सौदे में डेढ़ सालों में कुल 5.37 करोड़ रुपये खर्च किए,  लेकिन अब तक उसे एफएसआई नहीं मिला और न ही उसे अपना पैसा वापस नहीं मिला।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed