{"_id":"63be4b872682e72ed918ef71","slug":"mumbai-dhirubhai-ambani-school-gets-bomb-threat-call","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: धीरूभाई अंबानी स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया ट्रेस, जल्द होगी गिरफ्तारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: धीरूभाई अंबानी स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया ट्रेस, जल्द होगी गिरफ्तारी
Wed, 11 Jan 2023 11:14 AM IST
संजीव कुमार झा
एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:14 AM IST
सार
मुंबई पुलिस के मुताबिक, स्कूल के लैंडलाइन पर शाम साढ़े चार बजे एक कॉल आई। फोन करने वाले ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में टाइम बम लगाने का दावा किया था।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस(फाइल)
- फोटो : PTI
विस्तार
मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को एक धमकी भरी कॉल आई जिसमें अज्ञात कॉलर ने स्कूल को उड़ाने की धमकी दी। मुंबई पुलिस के मुताबिक, स्कूल के लैंडलाइन पर शाम साढ़े चार बजे एक कॉल आई। फोन करने वाले ने स्कूल में टाइम बम लगाने का दावा किया था। इसके बाद फोन करने वाला डिस्कनेक्ट हो गया।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया
धमकी भरे कॉल आने के तुरंत बाद, स्कूल ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। स्कूल की शिकायत के आधार पर बीकेसी पुलिस स्टेशन में अज्ञात कॉलर के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (1) (बी) और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी को किया गया ट्रेस
इस बीच, मुंबई पुलिस ने कहा कि उसने कॉलर का पता लगा लिया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पिछले साल अक्तूबर में, एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक धमकी भरा कॉल आया था, जिसके दौरान अज्ञात कॉलर ने अस्पताल को उड़ाने और अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन