फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Dhirubhai Ambani School gets bomb threat call

मुंबई: धीरूभाई अंबानी स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया ट्रेस, जल्द होगी गिरफ्तारी

Wed, 11 Jan 2023 11:14 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 11 Jan 2023 11:14 AM IST
सार

मुंबई पुलिस के मुताबिक, स्कूल के लैंडलाइन पर शाम साढ़े चार बजे एक कॉल आई। फोन करने वाले ने  धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में टाइम बम लगाने का दावा किया था।

विज्ञापन
Mumbai Dhirubhai  Ambani School gets bomb threat call
मुंबई पुलिस(फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को एक धमकी भरी कॉल आई जिसमें अज्ञात कॉलर ने स्कूल को उड़ाने की धमकी दी। मुंबई पुलिस के मुताबिक, स्कूल के लैंडलाइन पर शाम साढ़े चार बजे एक कॉल आई। फोन करने वाले ने स्कूल में टाइम बम लगाने का दावा किया था। इसके बाद फोन करने वाला डिस्कनेक्ट हो गया।

विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया
धमकी भरे कॉल आने के  तुरंत बाद, स्कूल ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। स्कूल की शिकायत के आधार पर बीकेसी पुलिस स्टेशन में अज्ञात कॉलर के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (1) (बी) और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आरोपी को किया गया ट्रेस
इस बीच, मुंबई पुलिस ने कहा कि उसने कॉलर का पता लगा लिया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पिछले साल अक्तूबर में, एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक धमकी भरा कॉल आया था, जिसके दौरान अज्ञात कॉलर ने अस्पताल को उड़ाने और अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed