फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai:Democracy will suffer if journalists falter, says former Supreme Court judge

Mumbai: पत्रकार और न्यायाधीश लड़खड़ाए तो होगा लोकतंत्र को नुकसान, बोले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज

Sat, 17 Dec 2022 11:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Dec 2022 11:24 AM IST
सार

पूर्व न्यायाधीश ने कहा, दो पेशों को अनिवार्य रूप से स्वतंत्र होना चाहिए, एक न्यायाधीश और एक पत्रकार। अगर वे लड़खड़ाते हैं, तो लोकतंत्र को नुकसान होता है।

विज्ञापन
Mumbai:Democracy will suffer if journalists falter, says former Supreme Court judge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बीएन श्रीकृष्ण ने शुक्रवार को स्वतंत्र पत्रकारिता की वकालत की। मुंबई प्रेसक्लब की ओर से आयोजित रेडइंक पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, लोकतंत्र के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए पत्रकारों की स्वतंत्रता को बनाए रखने की जरूरत है। 

विज्ञापन


पूर्व न्यायाधीश ने कहा, दो पेशों को अनिवार्य रूप से स्वतंत्र होना चाहिए, एक न्यायाधीश और एक पत्रकार। अगर वे लड़खड़ाते हैं, तो लोकतंत्र को नुकसान होता है। उन्होंने कहा, जो पत्रकार अपनी आजादी खो देता है, वह उतना ही बुरा है जितना एक जज जिसने अपनी आजादी खो दी है।पत्रकारिता के पेशे में ईमानदारी वास्तव में सबसे अच्छी नीति है।
विज्ञापन


टीजेएस जॉर्ज को मिला रेडइंक पुरस्कार 
वरिष्ठ पत्रकार टीजेएस जॉर्ज को एक संपादक और स्तंभकार के रूप में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए रेडइंक पुरस्कार प्रदान किया गया। 1960 के दशक में, जॉर्ज पटना के एक समाचार पत्र के संपादक थे। उन्हें सत्ता-विरोधी रुख के लिए जाना जाता है। 2021 के लिए प्रेस क्लब का 'जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर' पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार ओम गौर को दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed