फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Mumbai Cruise ship case: NCB conducted raid at the residence and office of film producer Imtiyaz Khatri

Aryan khan drug case: आर्यन और अरबाज मर्चेंट से जुड़े कथित ड्रग पेडलर को एनसीबी ने उठाया, फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के यहां भी छापेमारी

Sat, 09 Oct 2021 09:18 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 09 Oct 2021 09:18 AM IST
सार

एनसीबी इस मामले में एक-एक सूत्र को खंगाल रही है। वहीं सबूत इकट्ठे करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 
 

विज्ञापन
Mumbai Cruise ship case: NCB conducted raid at the residence and office of film producer Imtiyaz Khatri
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से एनसीबी ने की पूछताछ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बीती रात एक ड्रग पेडलर को हिरासत में लिया है। आरोप है कि यह ड्रग पेडलर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट के संपर्क में था। 

विज्ञापन

देर रात हुई छापेमारी में एनसीबी ने सेंटा क्रूज इलाके से इस ड्रग पेडलर को हिरासत में लिया है। इसके अलावा एनसीबी ने शनिवार सुबह फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के बांद्रा स्थित घर व ऑफिस में भी छापेमारी की है। 
विज्ञापन


इससे पहले इम्तियाज खत्री का नाम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी उनका नाम सामने आ चुका है। उन पर ड्रग्स सप्लाई के आरोप लगे थे। सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वे दिखाई पड़ रहे थे। इसी के बाद से इम्तियाज खत्री पर जांच एजेंसियों की शक की सुई घूम गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्यन खान की जमानत याचिका हुई थी खारिज
मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को किला कोर्ट ने गुरुवार को मामले की सुनवाई के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आरोपियों की लगाई गई जमानत की अर्जी को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद सभी आरोपियों को एनसीबी के दफ्तर से निकालकर युवकों को आर्थर रोड जेल और युवतियों को भायखला जेल भेजा गया था। 


जेल में रहेगा शाहरुख का बेटा आर्यन
जेल में रहने के दौरान आरोपियों को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाएगी। आर्यन खान को लेकर ये मामला काफी चर्चा में हैं लेकिन वो भले ही सुपरस्टार का बेटा हो उन्हें किसी भी तरह की अलग सुविधा नहीं दी जाएगी। कोर्ट के आदेशानुसार सभी आरोपियों को वही खाना खाना होगा जो बाकी कैदियों को मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed