{"_id":"619c657a7892f35fd57c09b1","slug":"mumbai-crime-branch-arrested-a-man-from-bharatpur-rajasthan-who-was-blackmailing-a-shiv-sena-mla-in-a-sextortion-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: क्रांइम ब्रांच ने राजस्थान से एक युवक को किया गिरफ्तार, शिवसेना विधायक को यौन शोषण मामले में फंसा कर मांग रहा था फिरौती ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: क्रांइम ब्रांच ने राजस्थान से एक युवक को किया गिरफ्तार, शिवसेना विधायक को यौन शोषण मामले में फंसा कर मांग रहा था फिरौती
Tue, 23 Nov 2021 09:22 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 23 Nov 2021 09:22 AM IST
सार
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि युवक शिवसेना विधायक से 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। ऐसा न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी उसकी ओर से दी गई थी।
विज्ञापन
मुंबई क्राइम ब्रांच
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के भरतपुर से एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि वह शिवसेना विधायक से काफी दिनों से फिरौती की मांग कर रहा था। पुलिस ने बताया कि संबंधित मामले में शिवसेना विधायक की ओर से मामला दर्ज कराया गया था। मामले के तहत एक युवक ने मुंबई में एक शिवसेना विधायक को यौनशोषण मामले में फंसाया और फिर उससे 50 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, युवक ने एक युवती के माध्यम से शिवसेना विधायक से बात की और फिर उसका अश्लील वीडियो भेजकर उसे जाल में फंसाया और 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। अधिकारियों का कहना है युवक शिवसेना विधायक को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। युवक को गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया है।
विज्ञापन