{"_id":"6823b708290a983928097d4d","slug":"mumbai-couple-quarrels-with-pizza-delivery-boy-for-not-speaking-in-marathi-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'मराठी में बोलो वरना पैसे नहीं देंगे', मुंबई में दंपती ने पिज्जा डिलीवरी बॉय से किया विवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'मराठी में बोलो वरना पैसे नहीं देंगे', मुंबई में दंपती ने पिज्जा डिलीवरी बॉय से किया विवाद
Wed, 14 May 2025 02:48 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 14 May 2025 02:48 AM IST
सार
मुंबई के भांडुप में सोमवार को दंपती ने पिज्जा डिलीवरी बॉय से मराठी न बोलने को लेकर विवाद किया। दंपती ने कहा कि मराठी भाषा बोलोगे, तभी पैसे देंगे। उन्होंने कहा कि पैसे चाहिए तो मराठी बोलनी पड़ेगी। इस बीच, दोनों में इस बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद डिलीवरी बॉय पैसे लिए बिना ही वापस लौट गया।
विज्ञापन
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई में सोमवार को मराठी भाषा बोलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक दंपती ने पिज्जा डिलीवरी बॉय से मराठी में बात करने को लेकर विवाद किया। दंपती ने उससे कहा कि मराठी में बोलो वरना पैसे नहीं देंगे। इस पर डिलीवरी बॉय ने दंपती का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
घटना मुंबई के उपनगर भांडुप में साईं राधे नामक इमारत में हुई। दंपती ने डोमिनोज नामक पिज्जा रेस्टोरेंट से पिज्जा ऑर्डर किया था। जब डिलीवरी बॉय रोहित लावारे पिज्जा लेकर दंपती के घर पहुंचा, तो उन्होंने लोहे के दरवाजे की ग्रिल से झांकते हुए डिलीवरी बॉय से मराठी में बात करने के लिए कहा। इस पर डिलीवरी बॉय ने मराठी न आने की बात कही तो दंपती भड़क गए। उन्होंने कहा कि मराठी में नहीं बोलोगे तो पैसे नहीं देंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Congress: 'ट्रंप का दावा आत्म-प्रशंसा या सच', भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम पर चिदंबरम ने सरकार से पूछा
विज्ञापन
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दरवाजे के अंदर से दंपती ने डिलीवरी बॉय से कहा कि पैसे चाहिए तो मराठी बोलनी पड़ेगी। इस पर जब डिलीवरी बॉय रोहित ने मराठी भाषा न आने का हवाला दिया तो दंपती ने कहा कि मराठी तो बोलनी पड़ेगी। इस पर डिलीवरी बॉय ने कहा कि ये तो जबरदस्ती है। इस पर महिला ने जवाब दिया कि यहां ऐसे ही होता है।
महिला ने कहा- मेरा वीडियो रिकॉर्ड नहीं करना
जब डिलीवरी बॉय ने इस बारे में पूछा कि ऐसा किसने बोला है, तो महिला ने जवाब दिया कि यहां मराठी बोलना जरूरी है। मराठी बोलोगे तभी पैसे देंगे। इस बीच, डिलीवरी बॉय ने दोनों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो रिकॉर्ड करने के दौरान महिला ने उससे कहा कि मेरा वीडियो नहीं निकालना। मैं तुम्हारा वीडियो निकाल सकती हूं। इस पर डिलीवरी बॉय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कौनसी जबरदस्ती है कि मैं तुम्हारा वीडियो नहीं निकाल सकता और आप मेरा वीडियो निकाल सकती हो।
ये भी पढ़ें: SC: इन हाउस जांच में जज वर्मा के खिलाफ आरोप सही, FIR दर्ज करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
पैसे लिए बिना वापस लौटा डिलीवरी बॉय
इस बीच, महिला के पति ने दरवाजा बंद करने का प्रयास किया। तभी महिला ने हस्तक्षेप करते हुए दरवाजा फिर से खोल दिया और डिलीवरी बॉय का वीडियो रिकॉर्ड करने लगी। इस पर डिलीवरी बॉय ने कहा कि ऑर्डर देते समय बताना चाहिए था कि मराठी भाषा बोलनी है। आपको पैसे नहीं देने हैं तो मत दो। इसके बाद डिलीवरी बॉय को बिना पैसे लिए ही वापस लौटना पड़ा।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन