फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai cops rescued 28 youngsters confined to godman's bungalow

पुलिस ने 'बाबा' के चंगुल से छुड़ाए 28 लोग, बना रखा था बंदी

Sat, 11 Jun 2016 03:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 11 Jun 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
Mumbai cops rescued 28 youngsters confined to godman's bungalow
पीड़ितों में बच्चे भी शामिल - फोटो : ht

धर्म के नाम पर अपराधों को अंजाम देने का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला मुंबई का है। खुद को साधु कहने वाले ने 28 लोगों को एक बंगले में बंदी बना लिया और उन्हें यातनाएं देता रहा। साधू की काली करतूत से पर्दा तब उठा जब एक बच्चे अपने परिवार वालों को खबर देने में सफल हुआ। 

विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक मुंबई के कांदीवली इलाके से पुलिस ने आरोपी साधु के बंगले से जिन 28 लोगों को बाहर निकाला, उनमें 12 नाबालिग भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


पीड़ितों की मानें तो साधु उन्हें धार्मिक रीति-रिवाज के नाम पर शारीरिक और मानसिक यातनाएं देता था। अगली स्लाइड में देखें वीडियो...

पीड़ितों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के-पुलिस

Mumbai cops rescued 28 youngsters confined to godman's bungalow
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : demo

समता नगर पुलिस थाने की इंस्पेक्टर सुनैना नाते के मुताबिक बंदी बनाए गए लोगों में शामिल एक बच्चा कैसे भी अपने परिवार को सूचना देने में कामयाब हुआ। जिसके फौरन बाद बंगले पर छापा मारकर लोगों को रिहा करा लिया गया। पुलिस की मानें तो पीड़ितों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के हैं। 

पुलिस ने भगवानदास तिवारी और देवेंद्र मनोज पांडे नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।

वीडियो में देखें पुलिस ने क्या कहा...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed