{"_id":"63c6d2d996e5e005264fcad0","slug":"mumbai-cops-bust-gang-facing-more-than-100-cases-members-used-to-travel-by-flight-rajdhani-express-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai Police: 100 से ज्यादा मामलों में वांछित गिरोह का भंडाफोड़, फ्लाइट-राजधानी एक्सप्रेस से करते थे यात्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai Police: 100 से ज्यादा मामलों में वांछित गिरोह का भंडाफोड़, फ्लाइट-राजधानी एक्सप्रेस से करते थे यात्रा
Tue, 17 Jan 2023 10:25 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 17 Jan 2023 10:25 PM IST
सार
अधिकारी ने कहा, दिल्ली के रहने वाले ये अपराधी शहर और ठाणे जिले में घरों को निशाना बनाने के बाद फ्लाइट और राजधानी एक्सप्रेस से सफर करते थे। गिरोह के दो और सदस्य फरार हैं।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और गुजरात सहित कई राज्यों में 100 से ज्यादा मामलों में शामिल चोरों के एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, दिल्ली के रहने वाले ये अपराधी शहर और ठाणे जिले में घरों को निशाना बनाने के बाद फ्लाइट और राजधानी एक्सप्रेस से सफर करते थे। गिरोह के दो और सदस्य फरार हैं। पुलिस को 11 जनवरी को मलाड के पश्चिमी उपनगर में लिबर्टी गार्डन सोसायटी में सेंधमारी की शिकायत मिली, जिसके बाद ये गिरफ्तारियां की गईं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मलाड पुलिस की एक स्पेशल टीम ने सोसायटी परिसर और अपराध स्थल की ओर जाने वाली सड़कों पर लगे 70-80 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को स्कैन किया और तकनीकी डाटा पर काम करना शुरू किया।
विज्ञापन
पुलिस ने पूर्वी मुंबई के कुर्ला में एक लॉज में गिरोह के सदस्यों के ठिकाने का पता लगाया। लेकिन जब वे उस स्थान पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि पांच मेहमान राजधानी एक्सप्रेस में सवार होने से पहले ही मुंबई सेंट्रल के लिए रवाना हो चुके हैं।
अधिकारी ने बताया कि टीम ने राजधानी एक्सप्रेस में रेलवे पुलिस के साथ समन्वय (कॉर्डिनेशन) किया और सोमवार को जब ट्रेन मध्य प्रदेश के रतलाम पहुंची तो गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि गिरोह के दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका, क्योंकि वे दिल्ली के लिए उड़ान भर चुके थे।