फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abhijit Dipke responds Mary Millben Why interfere India internal affairs controversy erupts foreign funding

'भारत के आंतरिक मामलों में दखल क्यों?': अभिजीत दिपके ने मैरी मिलबेन को दिया जवाब, विदेशी फंडिंग पर छिड़ा विवाद

Thu, 15 Oct 2026 07:47 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 15 Oct 2026 07:47 AM IST
सार

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन और कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के बीच कथित विदेशी फंडिंग को लेकर विवाद हुआ। मिलबेन ने सीजेपी पर अमेरिकी दाताओं से फंडिंग मिलने का दावा किया। इस पर दिपके ने भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप पर सवाल उठाए। 

विज्ञापन
Abhijit Dipke responds Mary Millben Why interfere India internal affairs controversy erupts foreign funding
विदेशी फंडिंग पर मिलबेन-दिपके में तकरार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके के बीच बुधवार को तीखी बयानबाजी हुई। यह विवाद भारत में विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे इस संगठन को कथित तौर पर विदेशों से मिल रही फंडिंग को लेकर था।

विज्ञापन


मिलबेन ने एक्स पर क्या कहा? 
मिलबेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि सीजेपी को अमेरिका में बैठे दाताओं से फंडिंग मिल रही है। उन्होंने भारत के सभी युवा देशभक्तों से अपील की कि वे आगे आएं और दिपके की बनाए गए इस संगठन की विनाशकारी सोच के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करें।
विज्ञापन


दिपके ने क्या जवाब दिया? 
इसके जवाब में दिपके ने पलटवार करते हुए सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ही देशवासियों को बदनाम करने के लिए अमेरिकियों का समर्थन क्यों मांग रहे हैं। मिलबेन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिपके ने कहा, 'भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का अधिकार विदेशी नागरिकों को किसने दिया? हम अपने मुद्दों को खुद संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। हमें अपने देश के मामलों में बाहरी लोगों के दखल की जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब नई दिल्ली में विपक्षी दलों और सीजेपी ने वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रधानमंत्री को लेकर क्या बोली मिलबेन? 
दिपके को जवाब देते हुए मिलबेन ने कहा कि प्रधानमंत्री को अमेरिकी समर्थन की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्हें पिछले 25 वर्षों से 1.5 अरब बेहतरीन भारतीय नागरिकों का समर्थन हासिल है। 12 साल प्रधानमंत्री के रूप में और लगातार तीन कार्यकाल तक। और 2029 में भी वे उनका साथ देंगे। यही सच है।

मिलबेन ने दिपके को क्या चेतावनी दी? 
मिलबेन ने दिपके को चेतावनी देते हुए कहा,  'आप सफल नहीं होंगे, क्योंकि अराजकता कभी नहीं जीतती। इसके बजाय, अपनी अमेरिकी शिक्षा और प्रतिभा का इस्तेमाल अच्छे कामों के लिए करें। उन्होंने दिपके से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठें और भारत को आगे बढ़ाने के लिए एक सकारात्मक आवाज बनें। उन्होंने कहा,'सही काम करने का आपका साहस आपके अगले कदमों से ही साबित होगा।'


कौन हैं मिलबेन? 
मिलबेन एक जानी-मानी अफ्रीकी-अमेरिकी हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका हैं। वे भारत में अपना राष्ट्रगान और धार्मिक गीत 'ओम जय जगदीश हरे' गाने के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। मिलबेन ने 2023 में प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम में भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed