{"_id":"5955fa8c4f1c1b93538b4654","slug":"mumbai-congress-unit-is-going-to-celebrate-the-100th-anniversary-of-dadabhai-naoroji","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौरोजी को हीरो के रूप में तलाश रही है कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नौरोजी को हीरो के रूप में तलाश रही है कांग्रेस
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
Dadabhai Naoroji
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस गांधी को पीछे छोड़ नौरोजी को नए हीरो के रूप में पेश करने की फिराक में लगी है। मुंबई कांग्रेस की इकाई शुक्रवार को दादाभाई नौरोजी की 100 वीं पुण्यतिथि को मनाने जा रही है। पार्टी के संस्थापकों की वर्षगांठ मनाने में कांग्रेस की मानसिकता गांधीवादियों से परे दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस गांधी परिवार के संस्थापक नायकों की जन्म वर्षगांठ और मृत्युतिथि की वर्षगांठ मनाने के साथ अपने अतीत के दिग्गजों को याद करने के लिए पार्टी कार्यकत्ताओं ने दादाभाई नौरोजी की 100 वीं पुण्यतिथि मना रही है। इसका लक्ष्य पार्टी कार्यकत्ताओं को जोड़ना है।
विज्ञापन
मुंबई कांग्रेस इकाई दादाभाई नौरोजी की 100 वीं पुण्यतिथि मनाने के लिए पूरीतरह से तैयार है। वहीं दूसरी ओर साथ ही पार्टी मुख्यालय ने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव और बांकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की जन्मदिन की जयंती के लिए मंगलवार को सोशल मीडिया पर विशेष अभियान चलाया था। एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि अतीत के लोगों की यादों को जीवित रखना पार्टी कार्यकत्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
बता दें में एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस नेता निरुपम ने कहा था कि मुंबई कांग्रेस 30 जून को दादाभाई नौरोजी की 100वीं पुण्य तिथी मनाएगी। उन्होंने कहा था कि दादाभाई नौरोजी कांग्रेस के संस्थापकों में से एक थे। इसलिए मुंबई कांग्रेस ने उनकी 100वीं पुण्य तिथी को विशेष रूप से मनाने का फैसला लिया।