{"_id":"618adc7670e42776f41f8983","slug":"mumbai-cid-told-the-court-in-the-recovery-case-parambir-singh-maligned-the-image-of-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: वसूली मामले में सीआईडी ने अदालत से कहा- परमबीर सिंह ने पुलिस की छवि खराब की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: वसूली मामले में सीआईडी ने अदालत से कहा- परमबीर सिंह ने पुलिस की छवि खराब की
Wed, 10 Nov 2021 02:09 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:09 AM IST
सार
सीआईडी ने परमबीर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट की मांग की जिस पर अदालत बुधवार को आदेश जारी कर सकता है। अदालत ने मंगलवार को दोनों पुलिस अधिकारियों को सात दिन के लिए महाराष्ट्र के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
court सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह वसूली प्रकरण में दो पुलिस अधिकारियों की सात दिन की हिरासत की मांग करते हुए विशेष लोक अभियोजक शेखर जगताप ने अदालत से कहा कि सिंह ने पुलिस की छवि खराब की। सीआईडी ने इसके साथ ही परमबीर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट की मांग की जिस पर अदालत बुधवार को आदेश जारी कर सकता है।
विज्ञापन
दो पुलिस अधिकारी सात दिनों की सीआईडी हिरासत में भेजे गए
अदालत ने मंगलवार को दोनों पुलिस अधिकारियों को सात दिन के लिए महाराष्ट्र के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की हिरासत में भेज दिया। यहां मैरीन ड्राइव थाने में इन दोनों पुलिस अधिकारियों एवं पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के विरुद्ध यह मामला दर्ज किया गया था। सीआईडी ने सोमवार को पुलिस निरीक्षक नंदकुमार गोपाले और निरीक्षक आशा कोरके को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
गोपाले फिलहाल खंडाला पुलिस प्रशिक्षण केंद्र और कोरके नयीगांव स्थानीय हथियार इकाई में पदस्थापित हैं। संपत्ति कारोबारी (रीयल एस्टेट डेवलपर) श्यामसुंदर अग्रवाल ने 22 जुलाई को मैरीन ड्राइव थाने में वसूली की शिकायत दर्ज करायी थी।
विज्ञापन
मंगलवार को इन दोनों आरोपियों को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिन मजिस्ट्रेट आर एम नर्लिकर के सामने पेश किया गया। अदालत ने इस मामले में आगे की जांच के लिए दोनों को सीआईडी की हिरासत में भेज दिया। एफआईआर में परमबीर सिंह एवं सात अन्य के नाम हैं जिनमें पांच पुलिस अधिकारी हैं।