{"_id":"61331a823a73025f8634ad53","slug":"mumbai-children-trafficking-gang-busted-child-was-sold-for-3-5-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3.5 लाख में बेचा था बच्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3.5 लाख में बेचा था बच्चा
Sat, 04 Sep 2021 12:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:34 PM IST
सार
मुंबई पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार भी किया है। इसमें से दो लोग मुंबई के हैं तो दो तेलंगाना के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
बच्चे को मां के पास सौंपती पुलिस
- फोटो : ANI
विस्तार
बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का मुंबई पुलिस ने शनिवार को भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह पिछले कई दिनों से मुंबई के आसपास के इलाकों में सक्रिय था। पुलिस का कहना है कि गिरोह के चार सदस्यों को गरिफ्तार किया गया है। इसमें से दो लोग मुंबई के हैं तो दो तेलंगाना के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
मां को लौटाया बच्चा
पुलिस ने गिरोह के पास से एक बच्चे को भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक बच्चे को 31 अगस्त को 3.5 लाख में बेचा गया था, जिसे तेलंगाना से बरामद किया गया है।
विज्ञापन