फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai boat accident Search operation on for missing seven year old boy navy start investigation

Mumbai Boat Accident: हादसे के तीन दिन बाद लापता सात वर्षीय बच्चे का मिला शव, मौतों का आंकड़ा बढ़कर 15 हुआ

Sat, 21 Dec 2024 05:04 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 21 Dec 2024 05:04 PM IST
सार

महाराष्ट्र समुद्री बोर्ड (एमएमबी) द्वारा जारी दस्तावेजों के अनुसार, नाव में 84 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्यों को ले जाने की अनुमति थी, लेकिन नौका क्षमता से अधिक भरी हुई थी।

विज्ञापन
mumbai boat accident Search operation on for missing seven year old boy navy start investigation
मुंबई नाव हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई में हुए नौका हादसे में लापता सात साल के बच्चे का शव शनिवार को मिला। नौसेना की नौकाओं ने शनिवार को भी तलाशी अभियान जारी रखा। एक अधिकारी ने बताया कि ये तलाशी अभियान शनिवार शाम तक जारी रहेगा। गुरुवार शाम को हादसे में लापता 43 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हो गया था। बच्चे का शव मिलने के बाद बाद हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 15 हो गया। बीती 18 दिसंबर को हुई दुर्घटना मुंबई के बंदरगाह क्षेत्र में हुई सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक मानी जा रही है। 
विज्ञापन


हादसे में 15 लोगों की गई जान
लापता लोगों की तलाश के लिए नौसेना का एक हेलीकॉप्टर और नौसेना और तटरक्षक बल की नौकाएं तैनात हैं और लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल नौसेना की एक नौका के पर्यटकों को लेकर जा रही फेरी नौका से टकराने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। दोनों नौकाओं पर सवार 113 लोगों में से 15 की मौत हो गई और दो घायलों सहित 98 लोगों को बचा लिया गया। नौसेना ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि नौसेना की नौका पर छह लोग सवार थे, जिनमें से दो को बचा लिया गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब इंजन परीक्षण के दौर से गुजर रही नौसेना की तेज रफ्तार नाव ने नियंत्रण खो दिया और मुंबई तट के पास यात्री नौका 'नील कमल' से टकरा गई। 
विज्ञापन


क्षमता से अधिक भरी हुई थी नौका
100 से अधिक यात्रियों को लेकर यह नौका गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी। एलीफेंटा एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जो अपनी प्राचीन गुफाओं के संग्रह के लिए प्रसिद्ध है। महाराष्ट्र समुद्री बोर्ड (एमएमबी) द्वारा जारी दस्तावेजों के अनुसार, नाव में 84 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्यों को ले जाने की अनुमति थी, लेकिन नौका क्षमता से अधिक भरी हुई थी। दुर्घटना की जांच कर रहे एमएमबी ने अंतर्देशीय पोत अधिनियम का उल्लंघन करने के लिए नौका का लाइसेंस रद्द कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौसेना की नाव के चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोलाबा पुलिस स्टेशन में नौसेना के नाव चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं लापरवाही से मौत, दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा या जीवन को खतरे में डालने वाली कार्रवाई, जहाज को लापरवाही से चलाने और लोगों या जनता को गलत तरीके से नुकसान या क्षति पहुंचाने जैसी धाराएं लगाई गई हैं। अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना से प्रभावित नौका नौसेना के कब्जे में है और पुलिस जरूरत पड़ने पर इसकी मांग कर सकेगी।

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed