{"_id":"5f8ec25c99f2fc52d96ea6e3","slug":"mumbai-best-bus-driver-suffered-heart-attack-while-driving-narrow-escape-for-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: बेस्ट बस के ड्राइवर को गाड़ी चलाते वक्त पड़ा हार्ट अटैक, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: बेस्ट बस के ड्राइवर को गाड़ी चलाते वक्त पड़ा हार्ट अटैक, बाल-बाल बचे यात्री
Tue, 20 Oct 2020 04:26 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 20 Oct 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Wiki Commons
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की सुबह मुंबई के नौ बस यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई, जब चेंबूर के पास एक बस सिग्नल पोस्ट में टकरा गई। यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि बस के चालक को दिल का दौरा पड़ गया था। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
विज्ञापन
बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) के अधिकारी ने बताया कि बस चेंबूर से टाटा पावर हाउस की ओर जा रही थी। करीब 11 बजे बस चालक को दिल का दौरा पड़ा और उसने बसंत सिनेमा के पास नियंत्रण खो दिया। बस में एक पुलिसकर्मी समेत नौ यात्री सवार थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि बस में सवार पुलिसकर्मी ने तुरंत एक पुलिस वैन बुलाई जिससे चालक को विद्याविहार स्थित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और बस चालक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन