फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai BEST Bus Accident: Driver collected backpacks jumped out of window after Kurla bus horror

Kurla Bus Horror: महाराष्ट्र के कुर्ला बस हादसे में खुलासा, दुर्घटना के वक्त चालक अपना बैग लेकर खिड़की से कूदा

Thu, 12 Dec 2024 10:56 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 12 Dec 2024 10:56 AM IST
सार

मुंबई में नगर निगम की ओर से संचालित बेस्ट उपक्रम की ई-बस ने सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुर्ला (पश्चिम) में एसजी बर्वे मार्ग पर पैदल चल रहे यात्रियों और वाहनों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी और 42 अन्य घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Mumbai BEST Bus Accident: Driver collected backpacks jumped out of window after Kurla bus horror
Bus Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुंबई के कुर्ला क्षेत्र में सात लोगों को कुचलने वाली बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) की बस का चालक संजय मोरे दुर्घटना के बाद बस के केबिन से दो बैग उठाकर टूटी खिड़की से बाहर कूद गया था। सीसीटीवी फुटेज में इसका खुलासा हुआ है।  बुधवार को सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े 50 सेकंड से एक मिनट तक के चार-पांच वीडियो क्लिप वायरल हुए। 
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि कुर्ला (पश्चिम) की एक सड़क पर सोमवार रात इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) अनियंत्रित होकर कुछ वाहनों और पैदल चल रहे लोगों को कुचल रहा था। इस दौरान यात्री घबराए हुए थे। कुछ यात्री डंडों को और हैंडल को कसकर पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, जबकि अन्य अपनी सीट से उठकर यह देखने की कोशिश कर रहे थे कि आखिर हो क्या रहा है? जैसे ही बस रुकी तो कई यात्री टूटी खिड़कियों से बाहर कूद पड़े। 
विज्ञापन


एक वीडियो क्लिप में नजर आ रहा है कि संजय मोरे दो काले बैग लेकर बस के केबिन से निकल रहा है और उसकी बाईं ओर की टूटी खिड़की से बाहर कूद रहा है। बस का परिचालक पीछे की तरफ के दरवाजे से नीचे उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
मुंबई में नगर निगम की ओर से संचालित बेस्ट उपक्रम की ई-बस ने सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुर्ला (पश्चिम) में एसजी बर्वे मार्ग पर पैदल चल रहे यात्रियों और वाहनों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी और 42 अन्य घायल हो गए थे। बस चालक को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और 21 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।


अब तक के बड़े खुलासे?
  1. मोरे को ई-वाहन चलाने का कोई अनुभव नहीं था।
  2. उसने ईवी चलाने के लिए केवल 10 दिन का प्रशिक्षण लिया था।

निजी ऑपरेटर के साथ बुधवार को बैठक की गई
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) और बेस्ट के शीर्ष अधिकारियों ने सरकारी एजेंसियों को लीज पर बसें उपलब्ध कराने वाले निजी ऑपरेटर के साथ बुधवार को बैठक की। अधिकारियों ने चालकों के प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने और सुरक्षा के अतिरिक्त कदम उठाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed