{"_id":"579485924f1c1ba07cc4c607","slug":"mumbai-attack-hero-tiger-passes-away","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"26\/11 के हीरो 'टाइगर' की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
26/11 के हीरो 'टाइगर' की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Sun, 24 Jul 2016 02:48 PM IST
विज्ञापन
टाइगर
- फोटो : ani
26/11 मुंबई हमले में बम ढूंढने में पुलिस अधिकारियों की मदद करने वाले कुत्ते टाइगर की शनिवार को मृत्यु हो गई। मुंबई हमले के समय हीरो टाइगर को कई दिन तक ताज होटल के बाहर तैनात किया गया था।
विज्ञापन
ब्लैक लेबराडर टाइगर पोस्ट-रिटायरमेंट के बाद फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहा था। एनिमल एक्टिवस्ट फिजा शाह का विरार का फार्म चार कुत्तों का घर था। फिजा शाह का फार्म टाइगर का भी घर था। हीरो टाइगर का कई दिन से इलाज चल रहा था लेकिन शुक्रवार से टाइगर की तबीयत ज्यादा खराब हो गई।
विज्ञापन
शाह ने कहा,'मैं बहुत भाग्यशाली हूं और यह मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत अनुभव है कि ऐसा बहादुर मेरे फर्म में रहता था।' उन्होंने आगे कहा टाइगर के बचपन के साथी सुल्तान की मौत से वह बहुत अकेला हो गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
सुल्तान की मौत के बाद से काफी उदास रहने लगा था
शाह ने बताया,'कई बम पता लगाने वाले डॉग सक्वॉड में रहा टाइगर बचपन के साथी कुत्ते सुल्तान की मौत के बाद से काफी उदास रहने लगा था।' टाइगर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में कई अन्य कुत्ते भी आए। टाइगर के साथ फर्म में रहने वाला सीजर भी अंतिम संस्कार में आया।