{"_id":"611d043f55e15d7eff5f1b07","slug":"mumbai-ats-arrests-wanted-drug-trafficker-niranjan-shah-from-munirka-new-delhi-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई एटीएस: दिल्ली से गिरफ्तार किया गया वांछित ड्रग तस्कर, हर्षद मेहता का था सहयोगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई एटीएस: दिल्ली से गिरफ्तार किया गया वांछित ड्रग तस्कर, हर्षद मेहता का था सहयोगी
Wed, 18 Aug 2021 06:29 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:29 PM IST
सार
मुंबई के आंतकरोधी स्क्वाड (एटीएस) ने नई दिल्ली से एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मुंबई एटीएस की जुहू इकाई ने मंगलवार को नई दिल्ली के मुनिरका इलाके से एक वांछित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया था। एटीएस ने बुधवार को बताया कि निरंजन शाह नामक यह तस्कर मुनिरका में नाम बदलकर एक किराये के कमरे में रह रहा था।
विज्ञापन
एटीएस ने आगे बताया कि यह सामने आया है कि निरंजन शाह का नाम मुंबई, दिल्ली के विभिन्न पुलिस थानों समेत एंटी नारकोटिक्स सेल मुंबई, एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) नई दिल्ली और डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) के रिकॉर्ड में भी दर्ज था।
विज्ञापन
शाह, 90 के दशक के चर्चित शेयर बाजार घोटाले के मुख्य आरोपी हर्षद मेहता का एक सहयोगी था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए विभिन्न राज्यों में बार-बार अपनी जगह बदलता रहता था। निरंजन शाह को 25 अगस्त तक के लिए एटीएस की हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
Accused Shah was evading arrest by constantly changing his location across various states -- Madhya Pradesh, Rajasthan, Delhi, UP, Telangana & Karnataka. He was also constantly changing his looks... He has been sent to ATS custody till August 25: Maharashtra ATS
— ANI (@ANI) August 18, 2021