फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Airport: Two foreign passengers arrested in exchange of boarding pass

Mumbai: जर्मन नागरिक से बोर्डिंग पास बदलकर नकली पासपोर्ट पर लंदन भागा श्रीलंका का युवक, भारत लाए गए; गिरफ्तार

Thu, 13 Apr 2023 12:33 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 13 Apr 2023 12:33 PM IST
सार

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों ही यात्री नौ अप्रैल को मुंबई एयरपोर्ट के नजदीकी प्लश होटल में रह रहे थे। वहीं दोनों ने अपने बोर्डिंग पास की अदला बदली की तरकीब बनाई थी।

विज्ञापन
Mumbai Airport: Two foreign passengers arrested in exchange of boarding pass
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई पुलिस ने दो विदेशी यात्रियों को बोर्डिंग पास बदलने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। यह घटना छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है, जहां लंदन और काठमांडो यात्रा करने वाले एक श्रीलंकाई और एक जर्मन यात्री ने अपने बोर्डिंग पास की अदला-बदली की। 
विज्ञापन


दोनों यात्रियों ने अपने बोर्डिंग पास की अदला-बदली एयरपोर्ट के बाथरूम में की थी। एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि 22 वर्षीय श्रीलंकाई यात्री अपने फेक पासपोर्ट के साथ यात्रा कर रहा था। वहीं एयरपोर्ट के बाथरूम में उसने 36 वर्षीय जर्मन यात्री से बोर्डिग पास की अदला बदली की।  
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब एक एयरलाइन कंपनी के एक परिचारक को श्रीलंकाई नागरिक के पासपोर्ट पर प्रस्थान मुहर जाली प्रतीत हुई। इसके साथ उन्होंने यह भी देखा की बोर्डिंग पास में प्रस्थान टिकट संख्या भी अलग था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जब यात्री को अंदाजा हो गया कि वह पकड़ा गया है तो यूके पहुंचे श्रीलंकाई नागरिक ने अपनी मूल पहचान बता दी। इसके बाद उसे मंगलवार को मुंबई भेज दिया गया। जांच के दौरान यात्री ने बताया कि वह अपने बेहतर करियर के लिए यूके जाना चाहता था। पुलिस ने कांठमांडो जाने वाले जर्मन यात्री को भी पकड़ लिया है। 


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों ही यात्री नौ अप्रैल को मुंबई एयरपोर्ट के नजदीकी प्लश होटल में रह रहे थे। वहीं दोनों ने अपने बोर्डिंग पास की अदला बदली की तरकीब बनाई थी। सहार पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस अपराध में और लोगों के शामिल होने की जांज में जुटी हुई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed