फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Ahmedabad Bullet Train Will Cost Less Than Flight

हवाई सफर से सस्ता होगा बुलेट ट्रेन का किरायाः रेल मंत्री

Thu, 21 Jul 2016 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jul 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Ahmedabad Bullet Train Will Cost Less Than Flight
मंत्री ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन लागत से अधिक फायदा देगी। - फोटो : Getty
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बुलेट ट्रेन को लेकर अहम घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मुंबई से अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड रेल कॉरिडोर अगले छह सालों में पूरा कर लिया जाएगा और इसके टिकट की कीमत हवाई टिकटों से कम होगी। 
विज्ञापन


इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को पूरा करने पर जोर देते हुए रेलमंत्री ने लोकसभा के शून्यकाल में एक सवाल के जवाब में कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन लागत से अधिक फायदा देगी। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि यह हाई स्पीड ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किमी की दूरी 350 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड से दो घंटे में तय करेगी। इस ट्रेन की ऑपरेटिंग स्पीड 320 किमी प्रति घंटा होगी। मौजूदा समय में दुरंतो एक्सप्रेस दो महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्रों की दूरी को सात घंटे में तय करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के फंड पर एक सवाल के जवाब में रेलमंत्री ने कहा कि इसका कोई क्षेत्रीय पूर्वाग्रह नहीं है। हर राज्य को पहले से ज्यादा बजट मिलेगा। 

गौरतलब है कि इस हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट में जापान सरकार तकनीकी और आर्थिक तौर पर मदद कर रही है। जापानी इंटरनेशनल एजेंसी के साथ संयुक्त रूप से इस प्रोजेक्ट का व्यावहारिक अध्ययन पूरा कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed