फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: After nine years student returned from America accuse teacher of sexual abuse  

मुंबई: नौ साल बाद अमेरिका से लौटी छात्रा ने यौन शोषण के आरोपी टीचर को कराया गिरफ्तार

Tue, 18 Feb 2020 02:31 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 18 Feb 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
Mumbai: After nine years student returned from America accuse teacher of sexual abuse  
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मुंबई में अपनी छात्रा से यौन शोषण के आरोप में 55 वर्षीय म्यूजिक टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्रा ने नौ साल बाद अमेरिका से लौटकर टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया, म्यूजिक टीचर ने करीब नौ साल पहले छात्रा का यौन शोषण किया था, तब पीड़िता की उम्र 12 साल थी। इसके बाद छात्रा अपनी उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चली गई।

विज्ञापन


 पुलिस ने बताया, आरोपी टीचर अंधेरी स्थित छात्रा के घर पर उसे गिटार सिखाने जाता था। आरोपी ने 2007 से 2010 तक उसका यौन शोषण किया था। अमेरिका के एक कॉलेज में पढ़ने वाली 21 वर्षीय छात्रा रविवार को ही लौटी थी और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


ओशिवारा पुलिस स्टेशन ने पीड़ित छात्रा का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया। ओशिवारा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर दयानंद बांगर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 509 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया। जांच की जा रही है कि क्या आरोपी ने अन्य छात्राओं के साथ भी यौन शोषण किया है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed