फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Acharya Pawan Tripathi appointed treasurer of Siddhivinayak Temple Trust; is a native of Gorakhpur

मुंबई: आचार्य पवन त्रिपाठी सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष नियुक्त; गोरखपुर के हैं मूल निवासी

Fri, 27 Sep 2024 05:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 27 Sep 2024 05:57 PM IST
सार

मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी मुंबई कई वर्षों से सन्यास आश्रम से जुड़े रहे हैं। उन्होंने हिंदू धर्म के कई शास्त्रों का अध्ययन किया है और अब तक हजारो छात्रों को संस्कृत में शिक्षित कर चुके हैं। संस्कृत के विद्वान होने के नाते आचार्य त्रिपाठी के कोषाध्यक्ष नियुक्त होने से मंदिर ट्रस्ट को भी उनके अनुभव का लाभ मिल सकेगा। 

विज्ञापन
Mumbai: Acharya Pawan Tripathi appointed treasurer of Siddhivinayak Temple Trust; is a native of Gorakhpur
Acharya Pawan Tripathi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के सुप्रसिद्ध सिद्धिविनायक ट्रस्ट की कमेटी घोषित की है, जिसमें मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हिंदूवादी नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके आचार्य त्रिपाठी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के निवासी हैं। इस पद पर नियुक्त होने पर उन्होंने कहा कि हमने इस पद को भगवान श्री गणेश की सेवा के रूप में स्वीकार किया है।

विज्ञापन


मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी मुंबई कई वर्षों से सन्यास आश्रम से जुड़े रहे हैं। उन्होंने हिंदू धर्म के कई शास्त्रों का अध्ययन किया है और अब तक हजारो छात्रों को संस्कृत में शिक्षित कर चुके हैं। संस्कृत के विद्वान होने के नाते आचार्य त्रिपाठी के कोषाध्यक्ष नियुक्त होने से मंदिर ट्रस्ट को भी उनके अनुभव का लाभ मिल सकेगा। 
विज्ञापन


संस्कृत की शिक्षा के साथ ही राजनीतिक कार्यों के माध्यम से वह मुंबई महानगर के उत्तर भारतीय में खासे लोकप्रिय हैं। खासतौर से हिंदी भाषी समाज के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। आचार्य त्रिपाठी को सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट का कोषाध्यक्ष नियुक्त करने पर उनके शुभचिंतकों और खासतौर से उत्तर भारतीय समाज ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया है और आचार्य पवन त्रिपाठी को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed