फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Accident: Minor girl dies while playing hide and seek in Lift News in Hindi

Mumbai: लुका-छिपी खेलते समय हादसा, 16 साल की लड़की ने खिड़की में डाला सिर ऊपर से आ गई लिफ्ट, दर्दनाक मौत

Wed, 02 Nov 2022 09:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 02 Nov 2022 09:50 AM IST
सार

रेशमा अपनी नानी के यहां दीपावली मनाने गई हुई थी। यहीं उसके साथ यह हादसा हुआ। वहीं रेशमा के परिवारीजनों ने सोसायटी के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Mumbai Accident: Minor girl dies while playing hide and seek in Lift News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई में 16 साल की एक लड़की के साथ भयावह हादसा हुआ। लुका-छिपी खेलते समय उसकी इतनी दर्दनाक मौत हुई कि जिस किसी ने भी घटना के बारे में जाना, उसकी रूह कांप गई। मानखुर्द इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी में हुई घटना में मृतका की पहचान रेशमा खारवी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


लिफ्ट से कुचला सिर 
जानकारी के मुताबिक, दोस्तों के साथ सोसायटी में लुका-छिपी खेल रही रेशमा का सिर लिफ्ट से कुचल गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, रेशमा अपने दोस्तों को ढूंढने के लिए लिफ्ट की खिड़की में सिर डालती है, तभी ऊपर से लिफ्ट आ गई। इससे टकराकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


नानी के यहां दीपावली मनाने गई थी रेशमा
रेशमा अपनी नानी के यहां दीपावली मनाने गई हुई थी। यहीं उसके साथ यह हादसा हुआ। वहीं रेशमा के परिवारीजनों ने सोसायटी के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेव कोली ने बताया कि इस मामले में हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष और सचिव को गिरफ्तार कर लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed