{"_id":"612feba08ebc3e7a1f5e106b","slug":"mumbai-a-mad-man-cut-the-finger-of-a-woman-officer-who-went-to-remove-encroachment-in-thane","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई : ठाणे में अतिक्रमण हटाने गई महिला अधिकारी की एक सब्जी वाले ने काटी उंगली, किया गिरफ्तार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई : ठाणे में अतिक्रमण हटाने गई महिला अधिकारी की एक सब्जी वाले ने काटी उंगली, किया गिरफ्तार
Thu, 02 Sep 2021 02:37 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:37 AM IST
सार
- एक रेहड़ी-पटरी लगाने वाले आदमी ने क्षेत्र की सहायक आयुक्त पर चाकू से किया था हमला
- पुलिस ने आरोपी सब्जी वाले को गिरफ्तार कर की जा रही पूछताछ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
मुंबई से सटे ठाणे शहर में अतिक्रमण हटाने गई एक महिला अधिकारी को सिरफिरे सब्जी वाले ने हमला बोल दिया। जिससे अधिकारी कल्पिता पिंपेले की दो अंगुलियां कट गईं। उन्हें बचाने की कोशिश में उनके सुरक्षाकर्मी की भी एक अंगुली कट गई। पुलिस ने आरोपी सब्जी वाले को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
ठाणे महानगरपालिका के माजीवाड़ा-मानपाड़ा क्षेत्र की सहायक आयुक्त (एएमसी) कल्पिता पिंपले सोमवार को शहर के कासरवाड़ावली जंक्शन पर फेरी लगाने वालों को हटाने के अभियान की निगरानी कर रही थीं, तभी एक रेहड़ी-पटरी वाला अमरजीत यादव ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में पिंपले की तीन उंगलियां कट गईं और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें बचाने की कोशिश में उनके सुरक्षाकर्मी की भी एक उंगली कट गई। पिंपले के हाथों से खून बहता देख फेरीवाले वहां से भाग गए। महिला अधिकारी को ठाणे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी फेरी वाले को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन