फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई में भारी बारिश का कहर: सांताक्रूज में पेड़ गिरने से आठ लोग घायल; पालघर में दीवार ढहने से महिला की मौत

Fri, 03 Jul 2026 01:47 AM IST
Pavan पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Pavan Updated Fri, 03 Jul 2026 01:47 AM IST
सार

Heavy Rainfall In Mumbai: बारिश के चलते महाराष्ट्र के कई इलाकों में पेड़ गिरने, दीवार ढहने और जलभराव जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और जर्जर इमारतों व पेड़ों के पास जाने से बचने की अपील की है।

विज्ञापन
Mumbai: 8 injured in tree fall; Woman dies in wall collapse in Palghar; Maharashtra News in Hindi
मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। गुरुवार को मुंबई के सांताक्रूज इलाके में पेड़ गिरने से आठ लोग घायल हो गए। वहीं, पालघर जिले में घर की जर्जर दीवार गिरने से 47 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।


सांताक्रूज में निरीक्षण के दौरान हुआ हादसा
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 2:02 बजे सांताक्रूज (पश्चिम) स्थित रहेजा कॉलेज के पास एक निजी इमारत परिसर में हुआ। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के कर्मचारी पहले से गिरे हुए एक पेड़ का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान पास का एक और पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आठ लोग आ गए। सभी घायलों को तुरंत नानावटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
Mumbai: 8 injured in tree fall; Woman dies in wall collapse in Palghar; Maharashtra News in Hindi
मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : PTI
बारिश के चलते दर्जनों शिकायतें
बीएमसी ने बताया कि गुरुवार को पूरे शहर से बारिश के कारण कई शिकायतें मिलीं। इसमें-
  • पेड़ और शाखाएं गिरने की 91 शिकायतें
  • शॉर्ट सर्किट की नौ घटनाएं
  • मकान या दीवार का हिस्सा गिरने की चार शिकायतें

हालांकि, शॉर्ट सर्किट और मकान ढहने की घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 
Mumbai: 8 injured in tree fall; Woman dies in wall collapse in Palghar; Maharashtra News in Hindi
मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : PTI
कितनी हुई बारिश?
गुरुवार शाम 5:30 बजे तक, कोलाबा मौसम केंद्र में 15.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि सांताक्रूज मौसम केंद्र में 17.4 मिमी बारिश हुई।

वहीं, सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बीएमसी के ऑटोमैटिक रेन गेज के अनुसार-
  • आइलैंड सिटी में औसतन 23 मिमी
  • पूर्वी उपनगरों में 28 मिमी
  • पश्चिमी उपनगरों में 32 मिमी बारिश दर्ज की गई।
  • कुछ दिन पहले स्कूल बस पर गिरा था पेड़

गौरतलब है कि इसी सप्ताह मुंबई के चेंबूर इलाके में एक स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai: 8 injured in tree fall; Woman dies in wall collapse in Palghar; Maharashtra News in Hindi
मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : PTI
पालघर में दीवार गिरने से महिला की मौत
उधर, पालघर जिले के अग्रीपाड़ा गांव में 47 वर्षीय रुबिया शबीर सैयद की घर की जर्जर दीवार गिरने से मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि लगातार बारिश के कारण महिला के घर के बरामदे (पड़वी) का एक हिस्सा पहले ही गिर गया था। महिला मलबा हटाकर घर में बारिश का पानी भरने से रोकने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान बरामदे की बची हुई कमजोर दीवार भी अचानक ढह गई और वह उसकी चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed