फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: 12-year-old child, who sold toys on the pavement ,Electrocuted to death, he touched the ladder which was touched with electric wire

मुंबई : सीढ़ी छूते ही जल उठा फुटपाथ पर खिलौने बेचने वाले 12 साल के बच्चे का शरीर, दर्दनाक मौत

Tue, 23 Feb 2021 04:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 23 Feb 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
Mumbai: 12-year-old child, who sold toys on the pavement ,Electrocuted to death, he touched the ladder which was touched with electric wire
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मुंबई में दर्दनाक हादसा हुआ। 12 साल के मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। दरअसल सड़क पर एक सीढ़ी रखी हुई थी, जो कि बिजली के तारों को छू रही थी। बच्चे ने सीढ़ी का पकड़ा तो जोरदार झटके के साथ उसे करंट लगा और उसका शरीर जल उठा। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया गया है कि यह बच्चा फुटपाथ पर खिलौने बेचता था। 
विज्ञापन


घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे ऐरोली के सेक्टर 7 में शिव शंकर प्लाजा के पास  हुई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रबाले पुलिस स्टेशन के अनुसार मृत बच्चे की अभी पहचान नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि वह फुटपाथ पर ही रहता था। घटना के वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर बालक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


बच्चे के परिवार का पता नहीं
मृत बच्चे के परिवार का अभी कोई पता नहीं चला है। पुलिस उसके स्वजनों की तलाश कर रही है। क्षेत्र में इतनी बड़ी सीढ़ी क्यों व किसने रखी थी यह भी जांच की जा रही है। यदि किसी की लापरवाही मिली तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता बोले-फुटपाथ पर खिलौने बेचता था बच्चा
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता बापू पोल ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाला बच्चा फुटपाथ पर खिलौने बेचता था। जिस किसी व्यक्ति ने इतनी बड़ी सीढ़ी इस ढंग से रखी जिससे मासूम करंट का शिकार हो गया, यह बड़ी लापरवाही है। बापू ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने मांग की कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। 


बिजली कंपनी ने यह कह कर झाड़ा पल्ला
मुंबई में इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई करने वाली एमएसईडीसीएल ने घटना के बारे में बयान जारी कर सफाई दी है। कंपनी ने कहा कि दिवा फीडर पर एक दुकान के सामने रखी सीढ़ी को किसी ने धकेल कर बिजली के तारों से सटा दिया था। उस वक्त तारों में 11 केवी का करंट था। पीड़ित बच्चे ने सीढ़ी के पाइप को पकड़ था, जिसे वह करंट की चपेट में आ गया। उसने चप्पल भी नहीं पहनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed